नौजवान चेतें नहीं तो लुट जाएगा झारखंड : मरांडी

झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने राज्य के युवाओं को समय रहते चेत जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर वे यूं ही खामोश रहे तो उनकी भावी पीढ़ी उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी।

By Edited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 01:40 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 01:43 PM (IST)
नौजवान चेतें नहीं तो लुट जाएगा झारखंड : मरांडी
नौजवान चेतें नहीं तो लुट जाएगा झारखंड : मरांडी

रांची, राज्य ब्यूरो। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने राज्य के युवाओं को समय रहते चेत जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर वे यूं ही खामोश रहे तो झारखंड लुट जाएगा, फिर उनकी भावी पीढ़ी उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर राज्य सरकार की विफलता ने झारखंड को नाजुक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है।

ऐसे में इस सरकार को उखाड़ फेंकना ही इकलौता विकल्प बचा है, यह काम समेकित प्रयास से ही संभव होगा। मरांडी राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर शुक्रवार को राजभवन के समक्ष आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि 2001 में मुझ पर लोगों को आपस में लड़ाने का आरोप लगाया गया। आज आरोप लगाने वाले विभिन्न दलों के लोग समझ चुके हैं यह सब राजनीतिक रोटी सेंकने वाले मौकापरस्तों का किया कराया खेल था।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिदृश्य में टुकड़ों में बिखरे आंदोलन को संगठित करने की जरूरत है। भाजपा सरकार की करतूतों को एक-एक जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। कभी पारा शिक्षकों तो कभी आम जनता पर लाठियां चला रही है।

नियोजन नीति की खामियों के कारण झारखंड में बेरोजगारों की कतार लंबी होती जा रही है, बाहरी हावी हो रहे हैं। पार्टी के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि साढ़े चार वर्षो के कालखंड में केंद्र और झारखंड में जो हुआ है, उसे काले अक्षरों में लिखा जाएगा। महासचिव बंधु तिर्की ने कहा कि सरकार मनमानी पर उतर आई है।

chat bot
आपका साथी