फॉर्मल कपड़े भी हुए अब फैशनेबल, इनकी है ज्यादा मांग; ये है कीमत

मौसम को देखते हुए कॉटन के कपड़ों का इस्तेमाल फॉर्मल वियर में भी किया जा रहा है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 07 Mar 2018 02:20 PM (IST) Updated:Wed, 07 Mar 2018 02:20 PM (IST)
फॉर्मल कपड़े भी हुए अब फैशनेबल, इनकी है ज्यादा मांग; ये है कीमत
फॉर्मल कपड़े भी हुए अब फैशनेबल, इनकी है ज्यादा मांग; ये है कीमत

जागरण संवाददाता, रांची। हम में से बहुत से ज्यादातर लोगों को हर रोज ऑफिस में क्या पहनें इस समस्या का सामना करना पड़ता है। अधिक समस्या महिलाओं के लिए होती है। शहर में भी अब कामकाजी महिलाओं की संख्या बढ़ रही है और इसी के साथ महिलाओं के लिए कई तरह के फॉर्मल कपड़े बाजार में मिल रहे हैं, चाहे कुर्ती हो, पैंट व शर्ट या स्कर्ट, टॉप, इनकी विस्तृत रेंज राजधानी के ब्रांडेड एवं नन ब्रांडेड शॉप्स में मिल जाएगी। इन कपड़ों को ऑफिस में काम करने के लंबे समय को नजर में रखते हुए बनाया जाता है। यह आरामदायक हों, कोमल फैब्रिक से बने होते हैं।

मौसम को देखते हुए कॉटन के कपड़ों की ज्यादा मांग:

बाजार में वेस्टर्न वियर से लेकर इंडियन फॉर्मल्स तक सारे विकल्प उपलब्ध हैं, जिनका चुनाव महिलाएं अपने व्यक्तित्व और पसंद के अनुसार कर सकती हैं। मौसम को देखते हुए कॉटन के कपड़ों का इस्तेमाल फॉर्मल वियर में भी किया जा रहा है। आकर्षक डिजाइन एवं लुभावने दिखने वाले यह फॉर्मल वियर काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। वेस्टर्न में शर्ट्पैंट एवं स्कर्ट जैसे विकल्प मौजूद हैं और इंडियन में सलवार सूट, साडी़ एवं कुर्ती में से महिलाएं अपने लिए उपयुक्त विकल्प चुन सकती हैं।

ये है युवतियों की पसंद

फॉर्मल वियर के विकल्पों में विविधता आई है। कामकाजी महिलाएं अपने वार्डरोब में फॉर्मल वियर की विस्तृत रेंज रखना पसंद कर रही हैं। प्लेन शर्ट को जोमेटिकल डिजाइन वाले शर्ट रीप्लेस कर रहे हैं। रंगों के भी बहुत ऑप्शंस है और कामकाजी युवतियां इन्हे बहुत पसंद कर रही हैं।

-सुधीर पांडेय, सेल्स पर्सन

स्टाइलिश दिखना पसंद 

आजकल वर्कप्लेस में भी लोग स्टाइलिश दिखना पसंद कर रहे हैं। कुछ एक्स्ट्रा कैरी करना पसंद कर रहे हैं,जैसे की शर्ट पैंट के साथ स्कार्फ, डिजाइनर कोट अथवा ब्लेजर जो उनकी पर्सनालिटी में एक अलग स्पार्क ले आए। फॉर्मल वियर में प्रिंट भी काफी सुंदर प्रिंट आ रहे हैं।

-माधुरी अग्रवाल, टेक्सटाइल डिजाइनर

फार्मल कपड़े भी हुए अब फैशनेबल

बाजार में ये है कीमत

-स्कर्ट 500 1500

-ब्लेजर 1500 3000

-पैंट 799 1599

-शर्ट 599 1899

-कुर्ती 299 2000

-सलवार कमीज 1000 1699

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी