Firing in Ranchi: रांची में लगातार दूसरे दिन जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, एक गंभीर

Firing in Ranchi रांची में जमीन विवाद में तीन दिनों के भीतर चार हत्याएं बैक टू बैक हुईं। हेसाग में पुलिस के सामने गला रेतकर सनसनीखेज हत्याकांड के अगले ही दिन खुली चुनौती देते हुए खेलगांव थाना क्षेत्र के लालगंज में गोली मारकर एक और हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 22 Dec 2020 05:50 AM (IST) Updated:Tue, 22 Dec 2020 05:03 PM (IST)
Firing in Ranchi: रांची में लगातार दूसरे दिन जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, एक गंभीर
Firing in Ranchi: तीन दिनों के भीतर रांची में चार हत्याएं बैक टू बैक हुईं।

रांची, जासं। Firing in Land Dispute in Ranchi झारखंड की राजधानी रांची में जमीन विवाद एक बार फिर खूनी संघर्ष का रूप लेने लगा है। तीन दिनों के भीतर रांची में चार हत्याएं बैक टू बैक हुईं। फायरिंग की तीन घटनाओं की वजह जमीन विवाद को बताया जा रहा है। हेसाग में पुलिस के सामने गला रेतकर सनसनीखेज हत्याकांड के अगले ही दिन पुलिस को खुली चुनौती देते हुए खेलगांव थाना क्षेत्र के लालगंज में  गोली मारकर एक और हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

इस सनसनीखेज घटना में सेना से रिटायर्ड जवान ने पहले थानेदार को   फोन कॉल कर कहा कि जमीन पर काम चल रहा है, बंद करवाएं वरना ठीक नहीं होगा। थानेदार ने पीसीआर वैन  की पुलिस को मौके पर भेजा, लेकिन तबतक रिटायर्ड आर्मी जवान मैनेजर तिवारी ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए एक की हत्या कर एक अन्य को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई।

जानकारी के अनुसार खेलगांव थाना क्षेत्र के लालगंज में एक जमीन की चारदीवारी का गेट तोडऩे के विवाद में यह घटना हुई। मृतक सूरज कुमार महतो बुंडू के तुंजू गांव का रहने वाला था। वर्तमान में वह लालगंज में किराए के मकान में रह रहा था। वह विवादित जमीन के पक्षकार अशोक कुमार शुक्ला के लिए केयरटेकर के रूप में काम    करता था। घायल का नाम अमरेंद्र कुमार मिश्रा है।

इधर, थानेदार के कॉल करने और गोलीबारी की घटना के बाद मैनेजर तिवारी वहां से फरार हो गया। पीसीआर वैन की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गोलियों के खोखे बिखरे पड़े थे। सूरज मृत पड़ा था, घायल भी जमीन पर गिरा हुआ था। दोनों को मेडिका अस्पताल भेजा गया। जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अमरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस मैनेजर तिवारी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद, फिर चल गई गोली

पुलिस के अनुसार लालगंज निवासी अशोक कुमार शुक्ला की 23 डिसमिल जमीन है। उस जमीन पर चारदीवारी की गई है। सोमवार की सुबह आरोपित मैनेजर तिवारी ने चारदीवारी का गेट तोड़ दिया। काम कर रहे मजदूरों ने विरोध करते हुए कहा कि जमीन मालिक अशोक से बात करिए। इसी बीच जमीन मालिक का साला अमरेंद्र मिश्रा वहां पहुंच गया। अमरेंद्र और मजदूरों के साथ मैनेजर तिवारी का विवाद शुरू हुआ तो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और फिर मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरोपित ने पिस्टल से फायङ्क्षरग शुरू    कर दी। उसने करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी के दौरान एक गोली अमरेंद्र को पेट में लगी। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

बीच-बचाव करने पहुंचा था सूरज

सूरज कुमार महतो लालगंज में ही किराए के मकान में रहता था। हो-हल्ला सुनकर वह बीच-बचाव करने लगा। इसी दौरान आरोपित मैनेजर ने सूरज को छाती में गोली दाग दी। गोली लगते ही सूरज जमीन पर ही गिर गया। यह देखकर मैनेजर वहां से फरार हो गया। इसके बाद खेलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल ले गई, जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल अमरेंद्र को मेडिका में भर्ती किया गया है।

मैनेजर ने मांगी थी अशोक से पांच लाख रंगदारी

आरोपित मैनेजर तिवारी ने जमीन मालिक अशोक शुक्ला से सितंबर माह में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में खेलगांव पुलिस ने मैनेजर तिवारी को बीते 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह चार नवंबर को  जेल से छूटकर बाहर आया था। खेलगांव थाने की पुलिस की ओर से आरोपित के पिस्टल और रायफल का लाइसेंस कैंसिल करने की अनुसंशा भी की जा चुकी है।

दो दिनों के भीतर हत्या व गोलीबारी की ताबड़तोड़ घटनाएं 21 दिसंबर को खेलगांव के लालगंज में एक की हत्या व एक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। 20 दिसंबर को जगन्नाथपुर इलाके के हेसाग बस्ती में पुलिस के सामने चाकू से गला रेत कर अलाउद्दीन नामक युवक की हत्या कर दी गई। 20 दिसंबर की रात मैकलुस्कीगंज में हुई गोलीबारी में 12 वर्षीय किशोर विशाल की मौत हो गई। 19 दिसंबर शनिवार देर रात ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार अपराधियों ने रोहित कश्यप नाम के युवक को चाकू गोद कर हत्या कर दी। 19 दिसंबर नामकुम कालीनगर में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए थे।

chat bot
आपका साथी