फेसबुक लाइव में सजी कवियों की महफिल

दैनिक जागरण ब्रांड झारखंड के फेसबुक पेज पर लाइव के जरिए शनिवार को झारखंड के रहने वाले कवि और कवयित्री ने स्ट्रीम यार्ड के द्वारा नवरात्र के अवसर पर काव्य पाठ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 01:47 AM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 01:47 AM (IST)
फेसबुक लाइव में सजी कवियों की महफिल
फेसबुक लाइव में सजी कवियों की महफिल

जागरण संवाददाता, रांची : दैनिक जागरण ब्रांड झारखंड के फेसबुक पेज पर लाइव के जरिए शनिवार को झारखंड के रहने वाले कवि और कवयित्री ने स्ट्रीम यार्ड के द्वारा नवरात्र के अवसर पर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम शुरुआत सुनील कुमार वर्मा द्वारा लाइव काव्य पाठ से किया। इसमें समसामयिक विषयों एवं विविध विधाओं पर भक्तिमय एवं रस से सराबोर रचनाओं का पाठ किया गया। गीत, गजल आदि सुनाए। हौसले के बल पर कोरोना संक्रमण से बचने को लेकर अनेक विधाओं में काव्य पाठ कर कवियों ने खूबसूरत मुक्तक आदि से कार्यक्रम को रसमय बना दिया। दैनिक जागरण की समस्त टीम की इस पहल पर उन्होंने आभार ज्ञापित किया और सराहना की। सुनील कुमार वर्मा, अलका सिन्हा, अनिरुद्ध पारीक आदि ने कविताओं का पाठ किया। मंच संचालन सुनील कुमार वर्मा ने किया। बालीवुड गायक शाहिद व भोजपुरी एक्टर राजू सिंह ने किया भरपूर मनोरंजन

जागरण संवाददाता, रांची : दैनिक जागरण ब्रांड झारखंड पेज पर शनिवार को स्ट्रीम यार्ड ने फेसबुक पर लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बालीवुड गायक शाहिद, भोजपुरी एक्टर राजू सिंह और रोहित केडिया जुड़े। सभी ने अपने विचार दैनिक जागरण के इस मंच पर रखे और लोगों के कमेंट के जबाब दिए। शुरुआत मां दुर्गा की वंदना से हुई। शाहिद ने कई भाषाओं में गीत गाए हैं। इनमें से चुनिदा गीतों को उन्होंने लाइव सुनाया। शाहिद प्रमुख रूप से हिदी और पंजाबी गाने गाते हैं। टीवी धारावाहिकों के लिए पा‌र्श्व गायन से करियर की शुरुआत की। शाहिद मूलत: पंजाब से हैं। उन्होंने पंजाबी गीत इक कुड़ी, चिटा वे, सच्ची मोहब्बत आदि गीत सुनाए। रोहित केडिया ने दैनिक जागरण के इस कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि जागरण ने लाकडाउन के समय हम कलाकारों को जोड़ा है। भोजपुरी एक्टर राजू सिंह को सबसे बड़ा चैंपियन, गदर-2 और लव के लिए कुछ भी होता है, में अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ओम जय जगदीश के बारे में भी बताया।

chat bot
आपका साथी