कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं, उसके झूठ से : सुबोधकांत

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरीय नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा, कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं उसकी झूठ से।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 06:07 AM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 06:07 AM (IST)
कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं, उसके झूठ से : सुबोधकांत
कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं, उसके झूठ से : सुबोधकांत

राज्य ब्यूरो, रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरीय नेता सुबोधकांत सहाय ने रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से कहीं नहीं है, भाजपा के झूठ से है। इस मुकाबले के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। झूठ और प्रपंच के नेटवर्क को ध्वस्त करना होगा। बुधवार को रॉक गार्डेन हॉल में आयोजित कार्यशाला में चुनावी तैयारियों पर रणनीति बनाई गई।

सहाय ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक स्वरूप की हिफाजत के लिए केंद्र और राज्य की मौजूदा सरकारों को खारिज किया जाना जरूरी है। मतदाताओं को यह बताना होगा कि कैसे जुमले उछालने वाली सरकार और पार्टी ने देश की आंतरिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। बैठक में तय किया गया कि अगले 15 दिनों में संसदीय क्षेत्र की सभी 256 पंचायतों में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कराया जाएगा।

आदिवासियों के लिए संविधान में की गई व्यवस्था ध्वस्त करने पर तुली है सरकार

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड और केंद्र की भाजपा सरकारें आदिवासियों के लिए संविधान में की गई व्यवस्था तक को खत्म करने पर तुल गई है। पांचवीं अनुसूची से जिस तरह की छेड़छाड़ की जा रही है उससे साफ जाहिर है कि सरकार आदिवासी विरोधी है। कांग्रेस के वरीय नेता अशोक चौधरी ने कांग्रेस की सांगठनिक मजबूती के लिए उठाए जा रहे कदमों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस दौरान रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश बैठा, अनादि ब्रह्मा, विनय सिन्हा दीपू, अजयनाथ शाहदेव, राकेश सिन्हा व सुनील सहाय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी