Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

Events in Ranchi Today. गुरुवार को राजधानी में रांची विश्‍वविद्यालय के कॉलेजों में छात्रसंघ का चुनाव होगा। चैंबर के नए सदस्‍यों की बैठक का आयोजन होगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 09:59 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 09:51 AM (IST)
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

रांची, जेएनएन। Ranchi Top Events Today -  Events in Ranchi Today on 19th September 2019 - झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को महिलाओं के लिए स्‍पेशल बस की शुरुआत की जाएगी। इसमें सिर्फ महिलाएं ही सफर करेंगी। रांची विश्‍वविद्यालय के कॉलेजों में छात्रसंघ का चुनाव होगा। शिक्षा विभाग की ही बात करें तो राज्‍यपाल सभी विश्‍वविद्यालयों की समीक्षा बैठक करेंगी। चैंबर चुनाव के नवनियुक्‍त सदस्‍यों की बैठक होगी।

19 सितंबर, गुरुवार को रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

1. महिलाओं के लिए स्पेशल बस की शुरुआत करेंगी मेयर आशा लकड़ा, कचहरी चौक में 9 बजे।

2. स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई अभियान, वार्ड 11 कुम्हार टोली में 9:30 बजे।

3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ नैचुरल रेजिन एंड गम का स्थापना दिवस, नामकुम में 10 बजे।

4. छात्रसंघ चुनाव, रांची विवि के कॉलेजों व पीजी विभाग में 10:30 बजे।

5. श्रीमद भागवत कथा, लक्ष्मी नारायण मंदिर में 11 बजे।

6. चैंबर ऑफ कॉमर्स के नए सदस्यों की बैठक, चैंबर भवन में 12:05 बजे।

7. महर्षि मेही आश्रम में पक्ष ध्यान साधना। अपर चुटिया में 3 बजे।

8. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी सभी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक, राजभवन रांची।

chat bot
आपका साथी