राज्यपाल ने विधायकों को जन अपेक्षा के अनुरूप काम करने की दी नसीहत

झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी ने सिमडेगा की विधायक विमला प्रधान को उत्कृष्ट विधायक सम्मान दिया।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 22 Nov 2017 11:37 AM (IST) Updated:Wed, 22 Nov 2017 04:37 PM (IST)
राज्यपाल ने विधायकों को जन अपेक्षा के अनुरूप काम करने की दी नसीहत
राज्यपाल ने विधायकों को जन अपेक्षा के अनुरूप काम करने की दी नसीहत

रांची, जेएनएन। झारखंड विधानसभा के 17वां स्थापना दिवस पर आज राज्यपाल द्रौपदी ने सिमडेगा की विधायक विमला प्रधान को उत्कृष्ट विधायक सम्मान दिया। इस मौके पर राज्यपाल ने विधायकों को जन अपेक्षा के अनुरूप काम करने की नसीहत दी।

समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई नेता भी शिरकत कर रहे हैं। इस बीच, सीएम ने ट्वीट कर झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की समस्त जनता को हार्दिक बधाई दी है।

देखें तस्वीरें, झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह 

उनके मुताबिक, आज झारखंड के लिए गर्व का दिन,आज ही 17 साल पहले झारखंड विधानसभा की स्थापना हुई थी। झारखंड स्थापना दिवस की 17वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लिया। झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

भाजपा विधायक विमला प्रधान इस साल के सर्वश्रेष्ठ विधायक के सम्मान से सम्मानित किया गया है। विमला को इस उत्कृष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई। झारखंड विधानसभा में कई ऐसे लोग हैं, जिनके सेवा भाव के चलते सदन की कार्रवाई सुचारू रूप से चलती है। ऐसे ही कुछ उत्कृष्ट कर्मचारियों को आज झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ेंः हेलीकॉप्टर में आई खराबी, डेढ़ घंटे फंसे रहे सीएम रघुवर दास
 

झारखण्ड विधानसभा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राज्य की समस्त जनता को हार्दिक बधाई । pic.twitter.com/JIBLpsEizK

— Raghubar Das (@dasraghubar) November 22, 2017

chat bot
आपका साथी