Jharkhand: नीति आयोग के फंड से सुदृढ़ होगी गढ़वा जिले की शिक्षा व्यवस्था

Jharkhand भारत सरकार का नीति आयोग जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने गढ़वा जिले के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 09:24 AM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 09:24 AM (IST)
Jharkhand: नीति आयोग के फंड से सुदृढ़ होगी गढ़वा जिले की शिक्षा व्यवस्था
उच्च विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा।

गढ़वा, जासं। भारत सरकार का नीति आयोग जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने गढ़वा जिले के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। नीति आयोग के इस फंड से जिले के उच्च विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं संसाधन उपलब्ध हो सके।

इसके तहत जिले के सभी 120 उच्च विद्यालयों में पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं बेहतर स्मार्ट क्लास की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के संसाधन से भी लैस किया जाएगा। इससे बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्राइवेट स्कूल वाली सुविधा मिल सकेगी। मालूम हो कि देश के पिछड़े जिले में शामिल होने के कारण गढ़वा जिला का चयन आकांक्षी जिला के रूप में हुआ है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में नीति आयोग ने गढ़वा जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 5 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए हैं।

इस राशि से 120 उच्च विद्यालयों में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास आदि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जिले के सात उच्च विद्यालयों को माडल विद्यालय के रूप में भी विकसित किया जाएगा। इनमें आर्टस स्कूल की सुविधाएं भी विकसित होगी। इन विद्यालयों का चयन कर बाद में इसके नाम की घोषणा की जाएगी। इस संंबंध में आकांक्षी जिला के फेलो मृगेंद्र कुमार शाही ने बताया कि विगत वर्ष नीति आयोग ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए 5 करोड़ उपलब्ध कराए थे।

इस वर्ष गढ़वा जिले को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सदर अस्पताल में नीति आयोग से आक्सीजन प्लांट, दो एंबुलेंस, सौ बेड पर पाइपलाइन से आक्सीजन की सुविधा, तीन कलर डोपलर, एक्सरे मशीन समेत विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की गई है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। अब बारी शिक्षा के क्षेत्र की है। इस दिशा में भी बेहतर कार्य किए जाएंगे। ताकि जिले के छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि इस राशि से जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम होगा। स्मार्ट क्लास को बेहतर किया जाएगा तथा आनलाइन पढ़ाई की सुविधा सभी उच्च विद्यालयों में उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बच्चों के लिए उपयोगी पुस्तकों से लाइब्रेरी को लैस किया जाएगा। ताकि बच्चे पुस्तक के अभाव में अच्छी पढ़ाई से वंचित नहीं रह जाएं।

chat bot
आपका साथी