झारखंड मनरेगा योजना घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, शशि प्रकाश व जय किशोर चौधरी की साढ़े 22 लाख की संपत्ति जब्त

झारखंड में ईडी की एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। झारखंड मनरेगा योजना घोटाला मामले में ईडी ने लगभग साढ़े 22 लाख रुपये की संपत्ति को अटैच किया है। इस मामले में IAS अधिकारी पूजा सिंघल चार्टेड अकाउंटेड सुमन कुमार और राम बिनोद सिन्हा को गिरफ्तार अरेस्ट किया गया था। पहले यह मामला पुलिस देख रही थी। बाद में ईडी ने टेक ओवर कर लिया।

By Dilip Kumar Edited By: Mukul Kumar Publish:Thu, 18 Apr 2024 02:32 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2024 02:32 PM (IST)
झारखंड मनरेगा योजना घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, शशि प्रकाश व जय किशोर चौधरी की साढ़े 22 लाख की संपत्ति जब्त
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  • ईडी ने अस्थाई रूप से जब्त की है चार अचल संपत्तियां, अब तक 106.86 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त
  • दोनों आरोपित हैं कार्यकारी अभियंता, खूंटी के बहुचर्चित 18 करोड़ के मनरेगा घोटाले में हुई है कार्रवाई

राज्य ब्यूरो, रांची। ED Action on Jharkhand MGNREGA Scam ईडी की जोनल कार्यालय रांची ने गुरुवार को झारखंड के बहुचर्चित मनरेगा घोटाला मामले में दो कार्यकारी अभियंता शशि प्रकाश और जय किशोर चौधरी की 22.47 लाख रुपये मूल्य की चार अचल संपत्तियां अस्थाई रूप से जब्त की है।

इस मामले में जब्ती की यह चौथी कार्रवाई है। इस मामले में ईडी ने अब तक स्थाई व अस्थाई रूप से कुल 106.86 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। पूरा मामला झारखंड के खूंटी जिले में 18.06 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले से संबंधित है।

इसमें झारखंड पुलिस में दर्ज 16 प्राथमिकियों के आधार पर ईडी ने ईसीआइआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में झारखंड पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें पता चला था कि जूनियर इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा, सहायक इंजीनियर आरके जैन (अब दिवंगत), कार्यकारी अभियंता शशि प्रकाश व जय किशोर चौधरी भी मनरेगा के 18.06 करोड़ रुपये के गबन में शामिल थे।

पहले भी हो चुकी संपत्ति जब्त

ईडी ने छह मई 2022 को पीएमएलए अधिनियम में दर्ज प्रविधानों के तहत सभी इंजीनियरों से संबंधित परिसरों और खूंटी की तत्कालीन उपायुक्त आइएएस पूजा सिंघल से संबंधित परिसरों की तलाशी ली थी। इस छापेमारी में ईडी को तब 19.58 करोड़ रुपये नकदी मिले थे, जिसे ईडी ने जब्त किया था।

इसके अलावा इस मामले में तीन लोगों राम विनोद प्रसाद सिन्हा, पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इस केस में राम विनोद प्रसाद सिन्हा, पूजा सिंघल, अभिषेक झा, जय किशोर चौधरी, आर के जैन (मृतक) के खिलाफ तीन चार्जशीट पूर्व में दाखिल की जा चुकी है। शशि प्रकाश व सीए सुमन कुमार के विरुद्ध रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में मुकदमा चल रहा है। इसी बीच यह जब्ती की कार्रवाई हुई है।

गिरफ्तार पूजा सिंघल हैं रिम्स में इलाजरत

मनरेगा घोटाले में मई 2022 में गिरफ्तार तत्कालीन खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव पूजा सिंघल गिरफ्तारी के बाद कुछ दिन ही रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में रहीं। वे न्यायिक हिरासत में हैं और उन्हें इलाज के सिलसिले में रिम्स में भर्ती कराया गया था। तब से वह रिम्स में हीं इलाजरत हैं।

यह भी पढ़ें-

Tejashwi Yadav : बिहार में रोजगार को लेकर क्या थी तेजस्वी की प्लानिंग? खुद बताया सबकुछ, कहा- लेकिन चाचा ने धोखा...

Bihar Politics: RJD को एक और झटका! पूर्व सांसद ने छोड़ा 'लालटेन' का साथ; नीतीश के पाले में जाएंगे?

chat bot
आपका साथी