जमीन विवाद में प्रिंसिपल और उनके बेटे की हत्या, स्कूल में मिले शव

रांची में जमीन विवाद में किंग लैंड एकेडमी स्कूल की प्रिंसिपल और उनके बेटे की हत्या कर दी गई है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 12:36 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 07:31 PM (IST)
जमीन विवाद में प्रिंसिपल और उनके बेटे की हत्या, स्कूल में मिले शव
जमीन विवाद में प्रिंसिपल और उनके बेटे की हत्या, स्कूल में मिले शव

रांची, जेएनएन। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किंग लैंड एकेडमी स्कूल की प्रिंसिपल और उनके गोद लिए बेटे की हत्या कर दी गई है। हिल व्यू रोड स्थित स्कूल की  प्रिंसिपल आरती देवी और उनके गोद लिए बेटे आठ वर्षीय रितिश की हत्या कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में सबसे पहले पहुंचने वाली स्कूल की दाई ने दोनों मां और बेटे के शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने के बाद एसएसपी अनीस गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का लग रहा है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को निकाल दिया गया है। कमरे में कई जगह संघर्ष के सबूत नजर आ रहे हैं। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। 

बरियातू थाना क्षेत्र के लैंड एकेडमी स्कूल की संचालिका आरती कुमारी और बेटे रितेश हत्या मामले में सेंट्रल फॉरेंसिक की टीम जांच कर रही है। अब तक जांच में एफएसएल की टीम को कई साक्ष्य मिला है। टीम ने सभी को एकत्रित किया है।

जमीन को लेकर था विवाद
पुलिस जांच में अब तक मामला जमीन से संबंधित जुड़ा मिला है। महिला ने पति की मौत से पहले बेटे के नाम पर ओरमांझी में जमीन ली थी। जमीन को लेकर पति के भाइयों से विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे मृतक महिला आरती कुमारी बगल दुकान से बिस्कुट और अन्य सामान लेने निकली थी। शाम के बाद से महिला को किसी ने नहीं देखा है।

दुकानदार के अनुसार, आरती कुमारी के घर मे गुरुवार कुछ गेस्ट आए हुए थे। उनके आने के बाद ही महिला सामान लेने आई थी। प्रतिदिन महिला का घर देर शाम सात बजे के बाद बंद हो जाता है। बिना किसी जान पहचान के महिला रात में घर का दरवाजा तक नही खोलती थी।

एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल 
स्कूल संचालिका और उसके गोद लिए बेटे की हत्या के बाद भाजपा महिला के एक प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल पर जाकर सिटी एसपी अमन कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में उसी मुहल्ला की कई महिलाएं शामिल थी। सिटी एसपी अमन कुमार ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर जल्द ही आरोपितों को चिन्हित कर लिया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी होगी।

सिटी एसपी ने प्रतिनिधिमंडल के महिलाओं से पुलिस को हेल्प करने का आग्रह किया। महिलाओं ने भी सिटी एसपी को आश्वस्त किया कि अगर उन्हे किसी प्रकार की कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत वे पुलिस को सुचना देंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद मेयर आशा लकड़ा भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए सिटी एसपी से बात की। पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है और अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

इस बीच, बरियातू में मां और बेटे का शव पोस्टर्माटम के लिए घर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक जांच करने के बाद शव निकाले। पुलिस ने 6 घंटे तक घर और स्कूल के अंदर जांच के बाद शव उठाया है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी का बयान नहीं लिया है। महिला के भाई के रांची आने के बाद आगे की कागजी कार्रवाई पुलिस करेगी। महिला का भाई पटना से रांची आ रहा है।

chat bot
आपका साथी