RIMS Doctor: आज रविवार को रिम्स व सदर अस्‍पताल में सिर्फ इमरजेंसी में मिलेंगे डॉक्टर, देखें सूची

RIMS Ranchi News Jharkhand News रिम्स व सदर अस्‍पताल में रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से मरीज आते हैं। इन सारे जगहों पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को देखा जा रहा है। कोविड के कारण हर एक घंटे में 10 मरीजों की पर्ची काटी जा रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 09:28 AM (IST)
RIMS Doctor: आज रविवार को रिम्स व सदर अस्‍पताल में सिर्फ इमरजेंसी में मिलेंगे डॉक्टर, देखें सूची
RIMS Ranchi News, Jharkhand News रिम्स व सदर अस्‍पताल में रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से मरीज आते हैं।

रांची, जासं। आज रविवार को रिम्स और सदर अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। यहां किसी भी प्रकार की बीमारियों का इलाज कराया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर मरीज को भर्ती भी किया जाएगा। साथ ही ट्रामा के मरीजों का इमरजेंसी में ऑपरेशन करने की भी व्यवस्था है। रविवार को सभी ओपीडी बंद रहेंगे, जबकि सदर अस्पताल और रिम्स में 24 घंटा इमरजेंसी की सेवा उपलब्ध है।

इन सारी जगहों पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को देखा जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उनका कोविड टेस्ट भी कराया जा रहा है। रविवार को छोड़कर सप्ताह के हर दिन रिम्स व सदर में रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से मरीज आते हैं। सुबह 9 बजे से दिन के एक बजे तक ओपीडी सेवा चलती है, फिर दूसरी पाली में 2 बजे से शाम 5 बजे तक डॉक्टर बैठते हैं।

कोविड के कारण हर एक घंटे में 10 मरीजों की पर्ची काटी जा रही है। सिविल सर्जन बताते हैं कि अस्पताल में मुख्य रूप से गायनी और बच्चों के इलाज की पूर्ण व्यवस्था है। यहां गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री जननी योजना का लाभ भी दिया जाता है। गायनी विभाग में भी 24 घंटे डाक्टर मौजूद रहते हैं, जिन्हें रोस्टर के हिसाब से रखा गया है।

सदर अस्पताल में सर्पदंश और डॉग बाइट की वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। इसमें सर्पदंश के लिए एंटी स्नेक वेनम और डॉग बाइट के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया गया है। साथ ही जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भी इन वैक्सीन की व्यवस्था है और ओपीडी में डॉक्टर के बैठने के लिए व्यवस्था रखी गई है।

रिम्स

इमरजेंसी में सभी बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए इमरजेंसी काउंटर में ही पांच रुपये का टिकट कटवाया जा सकेगा।

सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी में डाक्टर उपलब्ध रहेंगे। इसमें सुबह नौ बजे से डाक्टर चार पालियों में बैठते हैं।

आज ये डाक्टर मरीजों को देंगे चिकित्सीय परामर्श

मेडीसिन इमरजेंसी -  डा.  वत्सल लाल, डा. दीपांकर, डा. मुजामिम्ल

गायनी विभाग में 24 घंटे डाक्टर उपलब्ध हैं।

कोविड वैक्सीन

रिम्स और सदर में उपलब्ध रहेगा।

chat bot
आपका साथी