पूजा पंडालों में माता के दर्शन को उमड़ रहे भक्त, जयकारे से गुंजायमान हुआ वातावरण

लोहरदगा में शहर से लेकर गांव तक के पूजा पंडालों में माता की पूजा-अर्चना विधि पूर्वक की गई। चारों ओर भक्ति की धारा बह निकली है। जय मां अंबेजय जगदंबे जय मां दुर्गा के जयकारे पूरे वातावरण में गुंजायमान हो रहे हैं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 12:55 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 12:55 PM (IST)
पूजा पंडालों में माता के दर्शन को उमड़ रहे भक्त, जयकारे से गुंजायमान हुआ वातावरण
लोहरदगा में बुधवार को भक्तिभाव के साथ महाअष्टमी की पूजा-अर्चना की गई।

लोहरदगा,जासं। लोहरदगा में बुधवार को भक्तिभाव के साथ महाअष्टमी की पूजा-अर्चना की गई। शहर से लेकर गांव तक के पूजा पंडालों में माता की पूजा-अर्चना विधि पूर्वक की गई। भक्तों की भीड़ और माता के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। चारों ओर भक्ति की धारा बह निकली है। जय मां अंबे, जय जगदंबे, जय मां दुर्गा के जयकारे भक्त लगाते हुए नजर आए। पंडालों में महिलाएं बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थीं।

महाष्टमी को लेकर पूजा पंडालों में काफी भीड़भाड़ देखी गई। हालांकि सरकार द्वारा जारी निर्देशों का भी पालन पूरी तरह से किया जा रहा है। महाष्टमी को लेकर महिलाओं ने व्रत कर रखा है। माता की पूजा-अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहर के डेढ़ दर्जन से ज्यादा पूजा पंडालों, मंदिर ठाकुरबाड़ी दुर्गा बाड़ी प्रखंड मुख्यालय में स्थापित माता की प्रतिमा, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित माता की प्रतिमा के दर्शन को लेकर श्रद्धालु सुबह से ही पंडालों में पहुंचने लगे थे। निर्धारित समय पर पुरोहित द्वारा महाअष्टमी की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई है।

इसके साथ ही भक्तों की भीड़ माता के दर्शन के लिए पूजा पंडालों में पहुंचना प्रारंभ हो चुकी है। महानवमी को भी पूजा पंडालों में काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करते हुए अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। पूजा आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पूजा पंडाल को तीन और से घेरा गया है। इसके अलावा बांस की बैरिकेडिंग भी की गई है। इससे कि किसी भी स्थिति में भीड़भाड़ न हो। लोगों से मास्क पहनकर ही पंडाल में प्रवेश करने को कहा जा रहा है। सैनिटाइजर की उपयोगिता भी सुनिश्चित करने को कहा गई है। सभी पूजा पंडालों में काफी भीड़भाड़ देखी गई।

chat bot
आपका साथी