अगर आपके दांतों में है तकलीफ, तो पढ़ें यह काम की खबर Ranchi News

नियमित ब्रश करने की आदत व खानपान को दुरुस्त रखने से दांतों की समस्या को दूर किया जा सकता है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 02:44 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 02:44 PM (IST)
अगर आपके दांतों में है तकलीफ, तो पढ़ें यह काम की खबर Ranchi News
अगर आपके दांतों में है तकलीफ, तो पढ़ें यह काम की खबर Ranchi News

रांची,जासं। लोगों में दांतों की समस्या इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। इसका प्रमुख कारण गलत खानपान है। लोगों में सबसे ज्यादा परेशानी मुंह से बदबू आना, पाइरिया, दांतों में कैविटी से होती है। इससे दांत कमजोर हो जाता है और लोगों को खाने-पीने के साथ बात करने में भी परेशानी का समाना करना पड़ता है। दांत से संबंधित बीमारियां न हो इसके लिए दांतों की सफाई हमेशा सॉफ्ट ब्रश से करें। दांतों पर ब्रश कभी भी दबाव देकर नहीं करें। भोजन करने के बाद सही तरीके से दांत की साफ-सफाई नहीं करने के कारण दांत में बीमारी होती है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि दांत की ठीक से सफाई हो। दो बार नियमित ब्रश करने की आदत डालने मात्र से ही दांतों की समस्या को दूर किया जा सकता है। उक्त बातें रांची के डी मॉल डेंटल क्लिनिक के डॉ. कुणाल बांका ने कहीं। वे बुधवार को दैनिक जागरण प्रश्न पहर कार्यक्रम के दौरान लोगों को फोन पर सुझाव दे रहे थे।

डॉ. बांका ने कहा कि दांतों की सुरक्षा से ही स्वस्थ शरीर की परिकल्पना की जा सकती है। उन्होंने बताया कि दंत चिकित्सा में अब इतने अत्याधुनिक उपकरण आ गए है जिससे मरीजों को काफी फायदा हो रहा है। डिजिटल डेंटिस्ट्री से सिर्फ एक स्कैनर की मदद से पूराने दांत को स्कैन कर घंटे भर में नया दांत बनाकर मरीजों में लगाया जा रहा है। रांची में मरीजों को इसका भरपूर फायदा मिल रहा है।

1. दांतों में काफी कनकनाहट रहती है, हल्का ठंडा पानी पीने में भी काफी परेशानी होती है? -विकास-लालपुर, कुसुम-रातू

-दांतों में कनकनाहट के दो कारण हो सकते है, यह दांतों में कीड़ा लगने या घिस जाने के कारण होता है। इसके लिए सबसे पहले आप डॉक्टर से दिखाएं। अगर दांत में कीड़ा लग चुका है तो आरसीटी कराए और अगर घिस चुका है तो कैप लगाकर ही ठीक किया जा सकता है। एक्सरे से पता लगाया जा सकता है कि क्या परेशानी है।

2. मुंह से बदबू आती है, ब्रश करने के दौरान मसूडों से खून भी निकलता है, क्या करें? - सुनिल कुमार- सिंह मोड, राजीव-कोकर, अखिलेश केशरी-पिस्का नगड़ी

-मुंह से बदबू पेट खराब होने या दांत सड़ जाने के कारण आती है। पाइरिया या दांत में गंदगी होने से मुंह में इंफेक्शन हो जाता है, जिससे मसूड़े कमजोर हो जाती है। और खून निकलने लगता है। डॉक्टर से मिलकर दांतों की सफाई कराते रहने से इससे निजात पाया जा सकता है।

3. तीन साल से दांत में दर्द रहता है, दर्द के कारण दो बार डॉक्टर ने आरसीटी किया, बावजूद कुछ दिन दर्द नियंत्रण में रहने के बाद भी लगातार शुरू हो जाता है? -पुष्पा मिश्रा-नामकुम

-डॉक्टर से लगातार इलाज कराने के बाद भी अगर राहत नहीं मिल रहा है तो सबसे पहले किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज कराए। हो सकता है कि परेशानी कुछ और हो जो सिर्फ आरसीटी से ठीक न हो। अगर दांत में सडऩ है तो उसे निकलवा लेना ही बेहतर है। इंफेक्शन होने से पहले उपचार कराने से परेशानी से बचा जा सकता है।

4. दांत में कैविटी है, कुछ फंस जाने पर काफी दर्द होता है? - सौरभ सुमन-हटिया, विजय कुमार सोनी-पिस्का मोड

-आप जल्द से जल्द किसी डेंटिस्ट से संपर्क करें। दांत को बिना उखड़वाए ही कैविटी को खत्म किया जा सकता है। दंत चिकित्सक उसमें कैपिंग कर कैविटी को बढऩे से रोका जा सकता है।

chat bot
आपका साथी