दीपक प्रकाश की प्रदेश अध्‍यक्ष पद पर ताजपोशी, निशाने पर हेमंत सरकार

बीजेपी कार्यालय में इस दौरान दिग्‍गजों की जमात जुटी रही। यहां बाबूलाल मरांडी अरुण सिंह रघुवर दास लक्ष्मण गिलुआ रविन्द्र राय और यदुनाथ पांडेय मंच पर मौजूद रहे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 04 Mar 2020 12:32 PM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2020 09:50 PM (IST)
दीपक प्रकाश की प्रदेश अध्‍यक्ष पद पर ताजपोशी, निशाने पर हेमंत सरकार
दीपक प्रकाश की प्रदेश अध्‍यक्ष पद पर ताजपोशी, निशाने पर हेमंत सरकार

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश की बुधवार को ताजपोशी हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपक के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्‍होंने औपचारिक तौर पर लक्ष्‍मण गिलुवा से अध्यक्ष पद का प्रभार लिया। इस दौरान बीजेपी कार्यालय में दिग्‍गजों की जमात जुटी थी। यहां बाबूलाल मरांडी, अरुण सिंह, रघुवर दास, लक्ष्मण गिलुवा, कड़िया मुंडा, रविन्द्र राय और यदुनाथ पांडेय मंच पर मौजूद रहे। दिनेशानंद गोस्वामी भी कार्यक्रम में पहुंचे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश की ताजपोशी में भाजपा के प्रमुख नेताओं ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया। सरकार के इशारे पर बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने से लेकर प्रदेश में भ्रष्टाचार तक के आरोप लगाए गए। नेताओं ने आदिवासियों के नरसंहार का मुद्दा भी उठाया और कहा कि राज्य सरकार में विधि-व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब है। इस दौरान सभी वक्ताओं ने नए अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात कही।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि नए अध्यक्ष अनुभवी और परिश्रमी हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि इन्होंने अपने लिए कभी कोई इच्छा नहीं की, पार्टी के लिए सर्वथा त्याग किया है और इसी का नतीजा है कि एक कार्यकर्ता से अध्यक्ष तक का पद हासिल कर सके हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। कहा, आदिवासियों का नरसंहार हुआ।

प्रशासन के सहयोग से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में निकली रैली पर हमले हुए। इसके पूर्व सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधायक दल के नेता के रूप में विश्वास दिलाता हूं कि सदन से लेकर सड़क तक आपके नेतृत्च में मिलकर संघर्ष करेंगे। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाएं।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्टियां परिवारवाद एवं वंशवाद को बढ़ावा दे रही हैं। वहीं, भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां सामान्य कार्यकर्ता शीर्ष पद पर पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं और इसका एक और उदाहरण प्रदेश में देखने को मिल रहा है। उन्होंने इसके साथ ही स्पष्ट कहा कि हिंदुत्व हमारी पहचान है और अखंड भारत हमारा संकल्प है।

दास ने प्रदेश सरकार पर झूठ बोलने और भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप लगाए। कहा, श्वेतपत्र झूठ का पुलिंदा है तो आर्थिक समीक्षा भाजपा सरकार के कार्यकाल की सफलता पर मुहर लगाती है। केंद्र सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है, जिसका मुंहतोड़ कार्यकर्ताओं को देना है। इनके अलावा, सभा को पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष पशुपतिनाथ सिंह, रवींद्र्र राय, अभयकांत प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा आदि की सक्रियता दिखी।

व्यवहार और विचार में शालीनता बरतें, अनुशासन सबसे ऊपर

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पहली बार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने अपील की कि व्यवहार और विचार में हर कार्यकर्ता को शालीनता दिखाना चाहिए, ताकि दूसरे दल भी हमसे सीख लें और वैसा ही आचरण अपने कार्यकर्ताओं से करने को कहें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल होगी।

उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सभी जान रहे हैं कि किसके इशारे पर बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनने से रोका जा रहा है। स्थानीय और केंद्रीय नेताओं का आभार जताया और पार्टी में तीन पीढिय़ों के साथ काम करने की बात उन्होंने कही। बताया कि तीनों पूर्व मुख्यमंत्री के साथ काम कर चुके हैं तो कैलाशपति मिश्र, कडिय़ा मुंडा, देवदास आप्टे सहित दुखा भगत, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय आदि के साथ भी काम करने का मौका मिला है।

इधर भाजपा में शामिल होने के बाद बाबूलाल मरांडी को पहले ही भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। अब उनके पसंद के सहयोगी दीपक प्रकाश को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है। बता दें कि बाबूलाल के साथ ही वर्ष 2006 में भाजपा छोड़ने वाले नेताओं में दीपक प्रकाश शामिल रहे हैं। हालांकि कुछ वर्षों बाद वे भाजपा में वापस लौट आए। दीपक प्रकाश के बारे में कहा जाता है कि वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय से ही जुझारु नेता रहे हैं। उन्‍हें संगठन का लंबा अनुभव है। पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में दीपक प्रकाश खनिज निगम के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

एसटी मोर्चा ने दीपक प्रकाश को 103 किलो के माला से किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का स्‍वागत अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन के नेतृत्व में 103 किलो का माला पहना कर किया। इस कार्यक्रम में मोर्चा से विधायक कोचे मुंडा, एडवर्ड सोरेन, अशेष बारला, बिंदेश्वर उरांव, अशोक बड़ाइक, रूप लक्ष्मी मुंडा, रवि मुंडा, अनु लकड़ा, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, हरे कृष्णा सिंह, पुत्कर हेंब्रम, शिव शंकर उरांव, रीता मुंडा, मंजू सिंह, अवधेश सिंह, चेरो दानियल किस्कू, मनोज सोरेन, रिटवारण सोरेन, शिवा बोदरा, गीता बालमुचू, सुरेन्द्र करमाली मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी