भाजपा नेता गामा सिंह नहीं रहे, सीएम रघुवर दास ने जताया शोक

सीएम रघुवर दास ने भाजपा के पूर्व मुख्यालय प्रभारी गामा सिंह के निधन पर शोक जताया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 04 Sep 2018 01:20 PM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2018 01:58 PM (IST)
भाजपा नेता गामा सिंह नहीं रहे, सीएम रघुवर दास ने जताया शोक
भाजपा नेता गामा सिंह नहीं रहे, सीएम रघुवर दास ने जताया शोक

जागरण संवाददाता, रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता, महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गामा सिंह का मंगलवार सुबह अचानक हृदयगति रुकने से हो गया। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मेट्रो गली, रातू रोड स्थित उनके आवास पर रखा गया है। अंतिम संस्कार बुधवार को हरमू मुक्ति धाम में किया जाएगा। 

 

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, मंत्री सरयू राय, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और विधायक नवीन जायसवाल भी अंतिम दर्शन के लिए आए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। सुबह से आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह उनके पेट में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर में उनका निधन हो गया। 

सीएम ने जताया शोक
भाजपा नेता गामा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना से वह काफी दुखी हैं और पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ है।

chat bot
आपका साथी