चौपारण में तालाब से दो युवकों का शव बरामद, इलाके में सनसनी Hazaribagh News

Hazaribagh Jharkhand News चौपारण के डोमाडाडी स्थित तालाब में शव तैरता हुआ मिला है। बताया गया कि दोनों बृहस्पतिवार से गायब थे। नशा के कारण मौत का अंदेशा जताया जा रहा है। मौके पर विधायक डीएसपी मुखिया पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 10:35 AM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 10:41 AM (IST)
चौपारण में तालाब से दो युवकों का शव बरामद, इलाके में सनसनी Hazaribagh News
Hazaribagh Jharkhand News तालाब के पास मौजूद लोगों की भीड़।

चौपारण (हजारीबाग), जासं। हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में चतरा रोड स्थित डोमाडाडी के समीप वन विभाग द्वारा बनाए गए तालाब में अहले सुबह दो युवकों का शव पाया गया। शव देखे जाने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। दरअसल सुबह शौच के लिए गए कुछ ग्रामीणों ने तालाब की सतह पर दो शवों को तैरता देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। शव मिलने के सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

पुलिस ने दोनों शवों को स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नावापर निवासी ललन भुइंया पिता स्वर्गीय नारो भुइंया तथा सिकंदर भुइंया पिता काली भुइंया के रूप में की गई है। बताया गया कि दोनों युवा बृहस्पतिवार से ही गायब थे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। लोगों ने नशे के कारण दोनों की मौत की आशंका जताई है। लोगों ने बताया कि शव तालाब में तैरता हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर इलाके के विधायक, डीएसपी, मुखिया पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दाेनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी