Jharkhand: फेसबुक पर बारकोड के जरिए साइबर अपराधियों ने युवती के खाते से उड़ाए 1.81 लाख

साइबर अपराधी लगातार कोई न कोई उपाय लगा कर आम लोगों के खातों से पैसे उड़ा रहे हैं। नया मामला रांची के गोंदा थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवती से साइबर अपराधियों ने फेसबुक के जरिए ओटीपी पूछ कर एक लाख 81 हजार रुपये ठग लिए हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:15 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:15 AM (IST)
Jharkhand: फेसबुक पर बारकोड के जरिए साइबर अपराधियों ने युवती के खाते से उड़ाए 1.81 लाख
फेसबुक पर बारकोड के जरिए साइबर अपराधियों ने युवती के खाते से उड़ाए 1.81 लाख। जागरण

रांची, जासं । साइबर अपराधी लगातार कोई न कोई उपाय लगा कर आम लोगों के खातों से पैसे उड़ा रहे हैं। नया मामला रांची के गोंदा थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवती से साइबर अपराधियों ने फेसबुक के जरिए ओटीपी पूछ कर एक लाख 81 हजार रुपये ठग लिए हैं।

रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के साकेत नगर की रहने वाली मानसी ने पुलिस को दिए बताया है कि उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक हैंडीक्राफ्ट सामान बेचने के लिए तस्वीर डाली थी। 13 सितंबर की दोपहर उसने वह तस्वीर फेसबुक पर अपलोड की थी। इसके बाद उसे 8099897478 से कॉमेंट्स आया कि उसे वह सामान खरीदना है। इसी दौरान उस व्यक्ति ने ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए उसे बारकोड भेजा। जैसे ही उसने बारकोड कलेक्ट किया लगातार उसके खाते से पैसे गायब होने शुरू हो गए। पांच से छह बार में उसके खाते से निकासी की गई। उसके खाते से 1 लाख 81 हजार रुपये गायब कर लिए गए।

बार कोड के जरिए पैसे उड़ाने का पहला मामला

मामला दर्ज होने के बाद जहां गोंदा पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है , वही साइबर थाने की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है। जानकारों के अनुसार रांची में संभवत यह पहला मामला है जिसमें बारकोड के माध्यम से खाते से रकम गायब की गई है। रांची की साइबर डीएसपी यशोधरा ने बताया कि ठगी की शिकार युवती के बयान के बाद ही यह बात सामने आ पाएगा कि आखिर बारकोड के जरिए कैसे खाते से निकासी हो गई। फिलहाल जिस खाते में पैसे जाने की बात सामने आई है उसे फ्रिज करवाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी