International Women's Day: महिला दिवस पर रांची रेल मंडल में हुई क्रास कंट्री दौड़, आरपीएफ की रेनू ने जीता स्वर्ण पदक

International Womens Day 2021 रांची रेल मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 2 किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में आरपीएफ की रेनू कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता है। किरण पटेल ने रजत पदक और कुसुम कुमारी ने कांस्य पदक जीता है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 01:12 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 01:12 PM (IST)
International Women's Day: महिला दिवस पर रांची रेल मंडल में हुई क्रास कंट्री दौड़, आरपीएफ की रेनू ने जीता स्वर्ण पदक
रांची रेल मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दो किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।

रांची,जासं। रांची रेल मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में आरपीएफ की रेनू कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता है। किरण पटेल ने रजत पदक और कुसुम कुमारी ने कांस्य पदक जीता है। आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर आए मंडल रेल प्रबंधक नीरज अंबस्ठ ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पदक प्रदान किया।

क्रास कंट्री दौड़ की शुरुआत सोमवार को सुबह 10:00 बजे हुई। इस दौड़ में आरपीएफ की महिला जवानों ने हिस्सा लिया। मंडल रेल प्रबंधक नीरज अंबष्ठ ने झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इस दौड़ में आरपीएफ की रेनू कुमारी प्रथम, किरण पटेल को दूसरा और कुसुम कुमारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। दौड़ में आरपीएफ और रांची रेल मंडल के अन्य विभागों की 70 महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। दौड़ में मंडल रेल प्रबंधक के अलावा रांची रेल मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी