रांची पुलिस अपराधियों के कॉल आने के इंतजार में, नहीं मिल रहा कोई लोकेशन

रांची : योगदा सत्संग कॉलेज में इंटर की पढ़ाई करने वाले छात्र युवराज सिंह अपहरण मामले की जा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 09:47 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 09:47 AM (IST)
रांची पुलिस अपराधियों के कॉल आने के इंतजार में, नहीं मिल रहा कोई लोकेशन
रांची पुलिस अपराधियों के कॉल आने के इंतजार में, नहीं मिल रहा कोई लोकेशन

रांची : योगदा सत्संग कॉलेज में इंटर की पढ़ाई करने वाले छात्र युवराज सिंह अपहरण मामले की जांच जारी है। रांची पुलिस की टीम लगातार बिहार के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अब तक कुख्यात अपराधी चंदन सोनार गैंग के सक्रिय सदस्य कालू लामा के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। ना ही अपहृत छात्र युवराज सिंह के बारे में कोई जानकारी। रांची पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश बनाई हुई है। पिछले तीन दिनों में अपराधियों ने छात्र के परिजन से कोई संपर्क नहीं किया है। ना ही पैसे पहुंचाने को लेकर कोई बातचीत। पुलिस अपराधियों के कॉल आने का इंतजार कर रही है। कॉल आने के बाद ही कोई सुराग मिल पायेगा। रांची पुलिस की टीम लोकल लिंक की मदद से कालू लामा के ठिकाने के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। सड़कों पर रांची पुलिस की टीम दिन रात नजर रखे हुए है। इधर, एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि पुलिस अपने स्तर से हर कार्रवाई कर रही है। कालू की धर पकड़ के लिए छापेमारी भी जारी है। जल्द ही कालू को पकड़ कर छात्र युवराज को सकुशल बरामद किया जायेगा।

:::::::::::::::::::::::::

क्या है मामला

छात्र युवराज सिंह ने दोस्त शंकर तिवारी संग मिलकर झूठी अपहरण की कहानी रची थी। बाद में दोस्त ने ही झूठी कहानी को सच में बदल दिया। युवराज सिंह चतरा के हंटरगंज का रहने वाला है। वर्तमान में लालपुर के नगड़ा टोली स्थित शंकर लॉज में रहता था। युवराज पढ़ाई के अलावा क्रिकेट की ट्रेनिंग कर रहा है। पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब फिरौती की रकम को लेकर छात्र के घरवालों को फोन आया। इसके बाद मामले की जानकारी लालपुर पुलिस को दी गई। पुलिस के पास मामला पहुंचा तो रांची पुलिस की टीम हाजीपुर पहुंची। इसके बाद कार्रवाई करते हुए चार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। छात्र का अबतक कोई सुराग नहीं मिला है।

chat bot
आपका साथी