छेड़छाड़ का आरोप लगाकर बहू ने फरसे से ससुर को काट डाला

बहू के लगाए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए सास ने कहा कि वह सिर्फ शनिवार व रविवार को गांव बुटगोड़ा में रहते थे।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 28 Nov 2017 10:47 AM (IST) Updated:Tue, 28 Nov 2017 10:47 AM (IST)
छेड़छाड़ का आरोप लगाकर बहू ने फरसे से ससुर को काट डाला
छेड़छाड़ का आरोप लगाकर बहू ने फरसे से ससुर को काट डाला

सिकिदिरी (रांची), संवाद सूत्र। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के बदरी टोला बुटगोड़ा में बहू ने अपने ही ससुर किशोर बेदिया (55) की हत्या कर दी। आरोपी सरिता देवी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सरिता ने कहा कि ससुर उसके साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे थे, गाली-गलौज भी करते थे। परेशान होकर उसने अपने ससुर का गला फरसे तब रेत दिया जब वह सोए हुए थे। सिकिदिरी पुलिस ने सरिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, सरिता की सास का दावा है कि उसके साथ कभी छेड़छाड़ नहीं हुई।

हत्या की वजह उसे समझ में नहीं आ रही। सरिता के पति सुरेश बेदिया सीआरपीएफ में हैं। वर्तमान में वह हैदराबाद में तैनात हैं। वह रांची के लिए चल चुके हैं। किशोर बेदिया जिला परिषद रांची में कार्यरत थे।

इस संबंध में किशोर बेदिया की पत्नी अंबावती देवी ने बताया कि वह और उसकी पुत्र वधू सरिता एक ही कमरे में सोती थी। उसके पति दूसरे कमरे में सोते थे। रविवार की रात लगभग 12 बजे उसकी पुत्र वधू अचानक कमरे से बाहर निकली और कुछ देर बाद ही फिर कमरे आकर सो गई। सुबह जब मैं लगभग छह बजे उठी और पति के कमरे गई तो उनको मृत पाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने पर बहू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

 

सास बोली- बहू के आरोप गलत

बहू के लगाए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए सास ने कहा कि वह सिर्फ शनिवार व रविवार को गांव बुटगोड़ा में रहते थे। शेष दिन वह रांची में रहते थे। उन्होंने कभी भी सरिता के साथ छेड़छाड़ नहीं की। वह कभी ऊंची आवाज में बहू से बात भी नहीं करते थे। उसने हत्या क्यों की यह समझ में नहीं आया। सात माह पूर्व हुई थी सरिता की शादी अनगड़ा प्रखंड के हुंडरूजारा गांव की रहने वाली सरिता की शादी मई 2017 में बदरी गांव केगुटगोड़ा के सुरेश बेदिया के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सुरेश अपनी ड्यूटी पर हैदराबाद चला गया था। इसके बाद से ही सरिता अपनी ससुराल में रह रही थी।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका ने शादी से इंकार किया तो प्रेमी ने जान दे दी

chat bot
आपका साथी