मंत्री सीपी सिंह ने कहा, स्वावलंबन से होगा देश का समावेशी विकास : सीपी सिंह

रांची विवि के पीजी कॉमर्स विभाग और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आर्यभट सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Nov 2018 07:25 AM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2018 07:25 AM (IST)
मंत्री सीपी सिंह ने कहा, स्वावलंबन से होगा देश का समावेशी विकास : सीपी सिंह
मंत्री सीपी सिंह ने कहा, स्वावलंबन से होगा देश का समावेशी विकास : सीपी सिंह

जागरण संवाददाता, रांची :

रांची विवि के पीजी कॉमर्स विभाग और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आर्यभट्ट सभागार में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि स्वावलंबन के जरिये देश का समावेशी विकास किया जा सकता है। इसके लिए हमें राष्ट्रवाद को अपनाना होगा। दूसरे देशों के ऋण पर निर्भरता को खत्म करना होगा।

वहीं राची विवि के कुलपति डॉ. रमेश कुमार पाडेय ने कहा कि सामाजिक न्याय के साथ विकास के बजाय अब सामाजिक न्याय के लिए विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक समावेशन के लिए संघर्ष कर रहे लोगों (खासकर महिलाओं और दिव्याग लोगों) को स्वावलंबन का मौका मिलना चाहिए। समाज के हर वर्ग को साथ ले कर चलने से ही हम आर्थिक विकास की ओर बढ़ सकेंगे। मौके पर विनोबा भावे विवि के पूर्व वीसी सह सोशल साइंस डीन डॉ. राम प्रवेश सिंह ने कहा कि अंतिम तबके के लोगों के वित्तीय समावेशन के लिए कौशल युक्त बनाना होगा। वहीं महिलाओं को एनजीओ से जोड़ने के लिए प्रयास करना होगा।

ज्ञात हो कि सेमिनार 17 तकनीकी सत्रों में हुआ, जिसमें 280 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए। मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. जीके श्रीवास्तव, डॉ. एसएनएल डॉ. एमएन जुबैरी, डॉ. एमसी मेहता, प्रो. अशोक कुमार सिंह, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. कुमुद कला मेहता, डॉ. आरपी गोप, डॉ. अरुण सिंह समेत रिसर्च स्कॉलर मौजूद थे।

फाइनेंशियल इन्क्लूजन एंड इंडियन इकोनॉमी नाम से प्रकाशित होगी पुस्तक -

सेमिनार के संयोजक डॉ. अमर कुमार चौधरी ने कहा कि रिसर्च पेपर पर पुस्तक का प्रकाशन होगा जिसका नाम फाइनेंशियल इन्क्लूजन एंड इंडियन इकोनॉमी होगा। उन्होने कहा कि जितने भी रिपोर्ट प्रस्तुत हुए हैं सभी बेहतर हैं। इनमें से चयनित पेपर को कुल तीन वॉल्यूम में प्रकाशित किया जाएगा। आइएसबीएन इसमें मदद करेगा। तकनीकी सत्रों के चेयरमैन को डॉ. अमर कुमार चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें डॉ. कुमार संजीव, प्रो. पीके दल, प्रो. एएन झा, डॉ. विभूति झा, डॉ. प्रीतम कुमार, डॉ. श्यामली बनर्जी, डॉ. विजय बहादुर सिंह, डॉ. लेखा प्रसाद और डॉ. ए आइंद शामिल हैं। झारखंड चैप्टर ऑफ कॉमर्स का हुआ गठन -

सेमिनार में झारखंड चैप्टर ऑफ कॉमर्स का गठन किया गया। चैप्टर के मुख्य संरक्षक डॉ. एसबी सिंह बने। डॉ. राम के सिंह को संरक्षक, प्रो. एसएन एल दास को अध्यक्ष और डॉ. जेके श्रीवास्तव व प्रो. पुष्कर नाथ को उपाध्यक्ष बनाया गया। चैप्टर के महासचिव डॉ. अमर कुमार चौधरी बने। डॉ. मुकुंद मेहता को संयुक्त सचिव बनाया गया। संगठन सचिव पद के लिए डॉ. आरपी गोप, डॉ. बीएन सिंह, डॉ. अमिताभ समंता, डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. सुरेंद्र पाडे व बीबी लाल को संगठन सचिव और डॉ. एमएन जुबैरी को ट्रेजरर बनाया गया।

chat bot
आपका साथी