राहुल गांधी पर 10 करोड़ का मुकदमा मामले में गवाही दर्ज

जागरण संवाददाता, रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा विवादित बयान दिए जाने संबं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jun 2018 01:12 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jun 2018 01:12 AM (IST)
राहुल गांधी पर 10 करोड़ का मुकदमा मामले में गवाही दर्ज
राहुल गांधी पर 10 करोड़ का मुकदमा मामले में गवाही दर्ज

जागरण संवाददाता, रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा विवादित बयान दिए जाने संबंधित मामले की सुनवाई शुक्रवार को अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी (एसडीजेएम) अजय कुमार गुडि़या की अदालत में हुई। मामला उसी अदालत में पूर्व में दायर किया गया था। मामले में शिकायतकर्ता की ओर से भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य पवन कुमार साहू ने गवाही दी। उन्होंने अदालत को बताया कि राहुल गांधी ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जो टिप्पणी की है, उससे हमें बहुत कष्ट पहुंचा है, क्योंकि हम लोग 25 वषरें से भाजपा के सदस्य हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दिनों वह गोमिया गए थे, तो भाजपा को कुछ लोग हत्या वाली पार्टी कह रहे थे। अदालत ने गवाह से पूछा कि अमित शाह ने आपको मुकदमा करने के लिए कहा है, इसके जवाब में गवाह ने कहा कि नहीं। अदालत ने गवाही के बाद सुनवाई की अगली तिथि 29 जून निर्धारित की है। उल्लेखनीय है कि अदालत में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य व हरमू निवासी नवीन झा ने राहुल गाधी पर मानहानि के रूप में 10 करोड़ रुपये हर्जाने का मुकदमा किया है। क्या है आरोप :

राहुल गांधी पर 18 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में उस टिप्पणी पर आपत्ति जताई गई है, जिसमें उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी की थी। कहा था कि हत्या के एक आरोपी को भाजपा अध्यक्ष के रूप में स्वीकार कर सकती है, लेकिन काग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता।

chat bot
आपका साथी