चतरा में घरेलू विवाद में दंपत्ति ने की आत्महत्या, पत्नी का शव घर से और पति का पेड़ से झूलता मिला

Jharkhand. दोनों की उम्र पचास से तीस वर्ष के बीच बताई जा रही है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 25 Apr 2020 08:45 AM (IST) Updated:Sat, 25 Apr 2020 02:12 PM (IST)
चतरा में घरेलू विवाद में दंपत्ति ने की आत्महत्या, पत्नी का शव घर से और पति का पेड़ से झूलता मिला
चतरा में घरेलू विवाद में दंपत्ति ने की आत्महत्या, पत्नी का शव घर से और पति का पेड़ से झूलता मिला

चतरा, जासं। चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के भरपूर गांव में एक दंपत्ति ने अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने पत्नी का शव उसके घर से और पति का शव महुआ के पेड़ के एक डाली से झूलता हुआ बरामद किया है। दोनों की उम्र पचास से तीस वर्ष के बीच बताई जा रही है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दंपत्ति में विवाद हुआ था। इससे आहत होकर पत्नी ने घर में फांसी लगा ली। पत्नी की आत्महत्या से आहत पति निरंजन भुईयां भी घर से बाहर निकला और गांव के किनारे में स्थित महुआ के एक पेड़ की डाली पर रस्सी लगाकर फांसी लगा ली। सुबह होने पर गांव वालों की नजर पेड़ से झूल रहे शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना राजपुर थाना पुलिस को दी। घटनास्थल सदर थाना क्षेत्र में है। लेकिन राजपुर थाना वहां से नजदीक है। बहरहाल सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी