Coronavirus Update: अमेरिका से आईं MLA दीपिका पांडेय, कोरोना जांच के लिए खुद पहुंचीं रिम्स

Coronavirus Update विधायक दीपिका पांडे ने खुद ही रिम्स में डॉक्टरों की देखरेख में रहने की बात कही थी। रिम्स आने के बाद उन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 02:31 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 03:57 PM (IST)
Coronavirus Update: अमेरिका से आईं MLA दीपिका पांडेय, कोरोना जांच के लिए खुद पहुंचीं रिम्स
Coronavirus Update: अमेरिका से आईं MLA दीपिका पांडेय, कोरोना जांच के लिए खुद पहुंचीं रिम्स

रांची, जासं। Coronavirus Update महगामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह को अमेरिका से स्वदेश लौटने के बाद रांची एयरपोर्ट से सीधे रिम्स के आइसोलेशन में एडमिट करवा दिया गया है। दीपिका पांडे सिंह अमेरिका में महिला मताधिकार के 100वें वर्ष के जश्न सम्मेलन में भाग लेने के लिए गई हुई थी। अमेरिका से रांची हवाई अड्डा पहुंचते ही विधायक दीपिका पांडे ने खुद ही रिम्स में डॉक्टरों की देखरेख में रहने की बात कही थी। रिम्स आने के बाद उन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सैंपल कलेक्शन के बाद जांच के लिए जमशेदपुर भी भेज दी गई है।

अमेरिकी दौरे से लौटी महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह प्रोटोकॉल के तहत रिम्स में हुईं भर्ती

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह को अमेरिका से लौटने के बाद रांची एयरपोर्ट से सीधे रिम्स में एडमिट करवा दिया गया है। दीपिका पांडेय सिंह अमेरिका में तीन सप्ताह तक चले महिला सम्मेलन में भाग लेने के बाद शुक्रवार को स्वदेश लौटीं। बता दें  कि अमेरिका से रांची लौटते ही विधायक दीपिका पांडे ने खुद ही रिम्स में डॉक्टरों की देखरेख में रहने की बात पहले ही बता दी थी।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक ने फोन पर बातचीत में बताया कि अमेरिका से लौटने के बाद रांची एयरपोर्ट मैंने  खुद को कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखने का फ़ैसला किया है। दुनिया भर में ऐहतियात के तौर पर यह प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है। इसलिए किसी को घबराने की ज़रूरत नहीं है। आपकी सतर्कता सबको सुरक्षित रख सकता है। झारखंड सरकार ने इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी की है, और रिम्स में इससे निपटने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

कांग्रेस विधायिका ने ट्वीट कर बताया कि अमेरिका से लौटने के बाद रांची एयरपोर्ट मैंने  खुद को कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखने का फ़ैसला किया है। दुनिया भर में ऐहतियात के तौर पर यह प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है। इसलिए किसी को घबराने की ज़रूरत नहीं है। दीपिका ने कहा कि आपकी सतर्कता ही सबको सुरक्षित रख सकता है। झारखंड सरकार ने इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी की है। और रिम्स में इससे निपटने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

US से लौटने के बाद आज राँची airport मैंने ख़ुद को कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखने का फ़ैसला किया है।दुनिया भर में ऐहतियात के तौर पर यह प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है।इसलिए किसी को घबराने की ज़रूरत नहीं है,आपकी सतर्कता सबको सुरक्षित रख सकता है #Covid19India @BannaGupta76 pic.twitter.com/jGvopTihwm

— Dipika Pandey Singh (@DipikaPS) March 20, 2020

दीपिका के अलावा और 2 संदिग्धों का लिया सैंपल

रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने बताया कि महगामा विधायक दीपिका पांडे के अलावा और दो संदिग्धों का सैंपल लिया गया है। वे दोनों भी दूसरे देशों से रांची आए थे। इनमें से एक बीएयू की वेटरनरी डॉक्टर हैं जिन्हें कल ही जिला प्रशासन व रिम्स प्रबंधन के सहयोग से एंबुलेंस भेजकर रिम्स मंगाया गया है।

chat bot
आपका साथी