सभी जिलों में मांगी गई सिपाहियों की रिक्त पदों की सूची

सभी जिलों के एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग कर सिपाहियों की रिक्तियों की सूची मांगी है।

By Edited By: Publish:Tue, 22 Aug 2017 03:02 AM (IST) Updated:Tue, 22 Aug 2017 12:31 PM (IST)
सभी जिलों में मांगी गई सिपाहियों की रिक्त पदों की सूची
सभी जिलों में मांगी गई सिपाहियों की रिक्त पदों की सूची

रांची, जेएनएन। झारखंड पुलिस मुख्यालय में सोमवार शाम एडीजी मुख्यालय अजय भटनागर व आइजी कार्मिक उपेद्र कुमार ने सभी जिलों के एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग कर सिपाहियों की रिक्तियों की सूची मांगी है।

कारण, इन रिक्तियों को भरने की दिशा मे मुख्यालय स्तर से अनुशंसा सरकार को भेजी जा सके। सभी एसपी से पूछा गया कि उनके यहां सिपाही के कितने पदों पर जवान बहाल हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।

इनके भर्ती होने के बाद अब जिलों में कितने पद अब भी रिक्त हैं। रिक्तियों की सूची मिलने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी