Congress Star Campaigners list: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, खरगे व राहुल गांधी का भी नाम शामिल

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खरगे सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी केसी वेणुगोपाल गुलाम अहमद मीर राजेश ठाकुर भूपेश बघेल सुखविंदर सिंह सुखु ए. रेवंथ रेड्डी सलमान खुर्शीद जयराम रमेश तारिक अनवर डा. अजय कुमार आलमगीर आलम सुबोध कांत सहाय सहित कई नाम शामिल हैं।

By Dilip Kumar Edited By: Shoyeb Ahmed Publish:Fri, 26 Apr 2024 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 11:45 PM (IST)
Congress Star Campaigners list: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, खरगे व राहुल गांधी का भी नाम शामिल
कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट (File Photo)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Congress Star Campaigners List: लोकसभा चुनाव में झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर, भूपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुखु, ए. रेवंथ रेड्डी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, तारिक अनवर, डा. अजय कुमार, सुबोध कांत सहाय, राणा केपी सिंह, आलमगीर आलम का नाम शामिल है।

इनके अलावा रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, इमरान प्रतापगढ़ी, संजय लाल पासवान, सुप्रिया श्रीनेत, दीपिका पांडेय सिंह, फुरकान अंसारी, डा. प्रदीप कुमार बालमुचू, बंधु तिर्की, सहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, गीता श्री उरांव, रवींद्र सिंह, गुजन सिंह, अभिजीत राज, मंजूर अंसारी, मानस सिन्हा, रियाजुल अंसारी, जयशंकर पठाका, छविद्र करमा, नमन विक्सल कोंगाड़ी व दयामनी बारला का भी नाम शामिल है।

विधायक इरफान अंसारी नाराज

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और इसके पीछे का कारण इरफान के पिता फुरकान अंसारी को कांग्रेस ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलना है।

बता दें कि फुरकान अंसारी 2004 में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। हालांकि, नाराजगी के बावजूद जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने कांग्रेस के राज्य प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को आश्वसन दिया कि वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024: झारखंड की 3 लोकसभा सीटों पर 18 उम्मीदवारों का नामांकन रद, 11 के पर्चे मिले दुरुस्त

Jharkhand की इन लोकसभा सीटों पर 3 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, बची सीटों पर 29 अप्रैल को भरा जाएगा पर्चा

chat bot
आपका साथी