कांग्रेस भवन में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस Ranchi News

Jharkhand. कांग्रेस कार्यालय में इस मौके पर रामेश्‍वर उरांव ने कहा कि आजादी व राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 28 Dec 2019 08:02 PM (IST) Updated:Sat, 28 Dec 2019 08:02 PM (IST)
कांग्रेस भवन में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस Ranchi News
कांग्रेस भवन में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने झंडारोहण किया और कांग्रेस सेवा द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। देश की आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी के बाद पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से उद्योग, कृषि, शिक्षा, विकास के क्षेत्रों में कई काम किए गए।

विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार गठबंधन की सरकार को सबसे बड़ा जनादेश मिला है। राज्य की जनता को हमसे काफी अपेक्षाएं है, इन पांच सालों में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है। इस दौरान सांसद गीता कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी