तीसरे दिन भी रांची शीतलहर की चपेट में, सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा पारा

रांची मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी रांची में शीतलहर का कहर जारी रहा। सामान्य से पांच डिग्री तापमान नीचे रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 06:01 AM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 06:19 AM (IST)
तीसरे दिन भी रांची शीतलहर की चपेट में, सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा पारा
तीसरे दिन भी रांची शीतलहर की चपेट में, सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा पारा

जागरण संवाददाता, रांची : मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी रांची में शीतलहर का कहर जारी रहा। हालांकि तीखी धूप में ठंड से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में शून्य व न्यूनतम तापमान में 5.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल झारखंड के ऊपर कोई सिनोप्टिक तंत्र कारगर नहीं है। संभवत: बुधवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के तहत अगमी छह दिनों तक आसमान साफ रहेगा।

सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके में 6.3 डिसे.

डॉ. कोटाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रही। पूरे प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके में 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तापमान की अपेक्षा जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 2.0 व न्यूनतम तापमान में 6.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसी प्रकार, डालटनगंज के अधिकतम तापमान में 2.0 व न्यूनतम तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटे में रात के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद आगामी तीन दिनों तक तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी।

मंगलवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 23.5 7.5

कांके 22.6 6.3

जमशेदपुर 26.8 8.9

डालटनगंज 25.9 9.2

बोकारो 24.1 7.5

चाईबासा 24.8 8.0

दुमका 21.6 8.1

chat bot
आपका साथी