पीएम मोदी के सपनों का न्‍यू झारखंड बनाएंगे: मुख्‍यमंत्री रघुवर

झारखंड स्‍थापना दिवस पर मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अब झारखंड में भ्रष्‍टाचार नहीं है। न खाता हूं न खाने दूंगा।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 15 Nov 2017 02:22 PM (IST) Updated:Wed, 15 Nov 2017 04:21 PM (IST)
पीएम मोदी के सपनों का न्‍यू झारखंड बनाएंगे: मुख्‍यमंत्री रघुवर
पीएम मोदी के सपनों का न्‍यू झारखंड बनाएंगे: मुख्‍यमंत्री रघुवर

रांची, ब्‍यूरो। झारखंड स्‍थापना दिवस पर मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने मोरहाबादी मैदान में जनसमूह को संबोधित करते हुए घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का न्‍यू झारखंड बनाएंगे। उनके मुताबिक, एक समय था जब झाररखंड की पहचान भ्रष्‍टाचार से होती थी, गरीबी से होती थी लेकिन अब स्थिति बदल गई है। हमने राज्य की छवि बदली है, हम पारदर्शी शासन घला रहे हैं। अब झारखंड में भ्रष्‍टाचार नहीं है। न खाता हूं न खाने दूंगा।

उन्‍होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जहां कहीं भी भ्रष्‍टाचार की शिकायत मिले आप एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो को अवगत कराएं, कार्रवाई होगी। सीएम ने कहा कि गरीबी दूर करने के लिए सरकार प्रयासरत है। अंतिम व्यक्ति का कल्याण करना हमारी प्राथमिकता है। झारखंड से गरीबी दूर करना हमारा लक्ष्‍य है। इसके लिए कई
योजनाएं चल रही हैं। विकास दर में झारखंड आज देश भर में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गया है। अब इस प्रदेश में कोई लोभ देकर या जबरन धमकी देकर किसी का धर्मपरिवर्तन नहीं करा सकता है। राज्‍य सरकार ने इसके लिए कानून बना दिया है।

उन्‍होंने झारखंड निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि अलग झारखंड की मांग आजादी से पहले की थी। सबने दोहन किया, आजाद नहीं किया लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने समझा, इसलिए हम उनके ऋणी हैं। क‍हा कि झारखंड के लिए लंबा संघर्ष किया गया। संघर्ष से ही राज्य मिला, इसलिए इसमें सबका योगदान अतुलनीय है।

मुख्‍यमंत्री बनने के बाद से मैं पूरी निष्ठा से सेवा में लगा हूं, मेरा लक्ष्य सिर्फ विकास है। उपलब्धियों की सूची लंबी है। मोदी के नेतृत्व में झारखंड लगातार आगे बढ रहा है। अमेरिका से लेकर पूरी दुनिया में मोदी का डंका बज रहा है।

नक्‍सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सरेंडर कर मुख्‍यधारा से जुड़ें नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि आप एक कदम चलें, मैं चार कदम चलूंगा।

यह भी पढ़ेंः झारखंड स्थापना दिवस पर सीएम ने काटा 1032 पौंड का केक

 

मैं इस मंच से उन सभी लोगों को साथ आने का आह्वन करता हूं जो राह से भटक गए हैं , मैं अपने भाई बहनों से अपील करता हूं कि वो नक्सलवादियों के झूठे वादों के चक्करों में न पड़े, सरेंडर करें नहीं तो कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कारवाई होगी. #HappyBirthdayJharkhand pic.twitter.com/bw2WyU6HTu— Raghubar Das (@dasraghubar) November 15, 2017

chat bot
आपका साथी