झारखंड के हर व्यक्ति का होगा स्वास्थ्य बीमा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के हर परिवार के हर सदस्य को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाने का वादा किया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 09:46 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 09:46 AM (IST)
झारखंड के हर व्यक्ति का होगा स्वास्थ्य बीमा: मुख्यमंत्री
झारखंड के हर व्यक्ति का होगा स्वास्थ्य बीमा: मुख्यमंत्री

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के हर परिवार के हर सदस्य को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाने का वादा किया है। शनिवार को अपने आवास में मीडिया से औपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के दायरे में झारखंड के कुल 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाया गया है।

राज्य की कुल 85 फीसद आबादी आयुष्मान भारत से जुड़ रही है, शेष 15 फीसद आबादी की भी चिंता राज्य सरकार ने की है। आने वाले समय में कुछ प्रीमियम लेकर राज्य की 3.25 करोड़ जनता को स्वास्थ्य बीमा योजना से 100 फीसद जोड़ देंगे। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत के झारखंड से शुरू होने को सौभाग्य की बात बताया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत से निश्चित रूप से करोड़ों गरीब परिवारों को राहत मिलेगी। गरीब परिवार में जब कोई बीमार हो जाता है तो इलाज के लिए उन्हें अपनी जमीन और बहनों को अपने जेवर गिरवी रखने पड़ते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वे स्वास्थ्य बीमा योजना से अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करा सकेंगे।

chat bot
आपका साथी