रांची में महंगी होगी सिटी बस की सवारी, पार्किंग शुल्क भी बढ़ेगा; जानें नई दरें Ranchi News

City Bus Ride Ranchi रांची नगर निगम ने मसौदा तैयार कर लिया है। यह बोर्ड की बैठक में पेश होगा। 21 जनवरी को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में इसे रखा जाएगा। हरी झंडी के बाद बस किराये और पार्किंग शुल्क की नई दरें लागू हो जाएंगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 04:05 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 04:08 PM (IST)
रांची में महंगी होगी सिटी बस की सवारी, पार्किंग शुल्क भी बढ़ेगा; जानें नई दरें Ranchi News
नई दरों का मसौदा तैयार हो गया है।

रांची, जासं। रांची नगर निगम सिटी बसों का किराया बढ़ाने जा रहा है। किराये में दोगुने से लेकर 50 फीसद तक का इजाफा करने जा रहा है। यही नहीं, पार्किंग शुल्क में भी 50 फीसद से लेकर 80 फीसद तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसे लेकर नगर निगम ने मसौदा तैयार कर लिया है। 21 जनवरी को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में इसे रखा जाएगा। बोर्ड की हरी झंडी के बाद राजधानी में बस किराये और पार्किंग शुल्क की नई दरें लागू हो जाएंगी।

दोगुना होगा राजेंद्र चौक तक का किराया

सिटी बस के किराये को कहीं दोगुना तो कहीं डेढ़ गुना बढ़ाने का प्रस्ताव है। अभी कचहरी चौक से वाया मेन रोड राजेंद्र चौक तक सिटी बस का किराया महज पांच रुपये है। निगम इसे बढ़ाकर 10 रुपये तक कर सकता है। कचहरी चौक से लेकर वाया कांटाटोली धुर्वा गोलचक्कर का भाड़ा 20 रुपये है। इसे निगम बोर्ड की बैठक में 30 रुपये तक करने का प्रस्ताव है।

10 रुपये होगा प्रति तीन घंटे का पार्किंग शुल्क

राजधानी में दोपहिया वाहन का तीन घंटे तक का पार्किंग शुल्क अभी पांच रुपये है। इसे  बढ़ाकर 10 रुपये करने की तैयारी है। वहीं, चार पहिया वाहन का प्रति तीन घंटे का पार्किंग शुल्क 20 रुपये है। इसे निगम 30 रुपये कर सकता है।

कम भाड़ा के कारण आधी सिटी बसें खड़ी

सिटी बसों के किराये और पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी करने के पीछे नगर निगम का तर्क है कि बस संचालक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। नगर निगम की 31 बसें अभी सड़क पर नहीं दौड़ रही हैं। अभी महज 20 सिटी बसें ही चल रही हैं। लेकिन प्राइवेट आटो चालकों की तुलना में सिटी बस का भाड़ा कम होने के कारण निजी चालक सिटी बसें नहीं चलाना चाहते हैं। चालकों का कहना है कि एक तरफ कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए बसों में क्षमता के अनुसार ही यात्री बैठाना है। डीजल की कीमतें भी बढ़ गई हैं। उन्हें नुकसान हो रहा है। इसीलिए, बस संचालक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी