CM रघुवर दास ने टाना भगतों के साथ बापू को दी श्रद्धांजलि
Mahatma Gandhi. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा पर बच्चों ने भी माल्यापर्ण कर उन्हें शिद्दत से याद किया।
रांची, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री रघुवर दास और राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू प्रतिमा के समक्ष बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और टाना भगतों ने पहुंचकर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सीएम ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा कि बापू की पुण्यतिथि पर हम सब समृद्ध और स्वच्छ झारखंड बनाने का संकल्प लें।