Chatra, Jharkhand News: कार के अंदर तहखाना देख चकरा गई पुलिस... बड़ी मुश्किल से पकड़ा 47 किलो अफीम; 2 गिरफ्तार

Chatra Jharkhand News नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में 47 किलो अफीम के साथ दो तस्‍करों को गिरफ्तार किया गया है। स्विफ्ट कार में सवार कुल छह तस्‍करों को पुलिस ने रोका लेकिन चार तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। कार जब्‍त कर ली गई है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 11:25 PM (IST)
Chatra, Jharkhand News: कार के अंदर तहखाना देख चकरा गई पुलिस... बड़ी मुश्किल से पकड़ा 47 किलो अफीम; 2 गिरफ्तार
Chatra, Jharkhand News: 47 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्‍करों को गिरफ्तार किया गया है।

हंटरगंज (चतरा), जेएनएन। Chatra, Jharkhand News चतरा जिला पुलिस को नशा कारोबारियों के खिलाफ रविवार की शाम एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तस्करी के लिए बाहर ले जाने की योजना बना रहे तस्करों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने 47 किलो अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।हालांकि चार तस्कर फरार हो गए। तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है।मामला वशिष्ट नगर थाना क्षेत्र का है। जोरी बाजार के कलालटोली से यह बरामदगी हुई है।

पुलिस अधीक्षक राजेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई है। तस्करों में जोरी कलाल मोहल्ला निवासी मो. मुस्ताक के पुत्र शाहरुख व उसका अन्य चार भाई सद्दाब, अमीर, शहबाज और सुहैल के साथ राजाआहर जोरी के जगदीश चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी का नाम शामिल है। उपर्युक्त छह तस्कर अफीम लेकर सिफ्ट डिजाइर कार से बाहर जाने वाले थे।

इसी बीच एसपी यह सूचना मिली। उन्होंने डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया। गठित छापेमारी दल त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहचा और कार को जब्त कर लिया। साथ ही साथ शाहरुख व सुनील चौधरी को मौके से पर सेगिरफ्तार कर लिया। जबकि चार अन्य तस्कर भाग निकले। गिरफ्तार दोनों तस्कर के साथ स्वीट डिजायर कार जिसका नंबर जेएच 02 बीसी-4165 जब्त कर लिया।

गिरफ्तार तस्कर के साथ शाहरुख़ के अन्य चार भाईयों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वशिष्ठनगर थानेदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त के दर-पकड़ के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।बहुत जल्द ही उन चारों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी