अगले कुछ घंटों में मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना

राची, लोहरदगा, गुमला व खुंटी में अगले कुछ घंटों में मौसम में उतार चढ़ाव होने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 03:54 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 03:54 PM (IST)
अगले कुछ घंटों में मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना
अगले कुछ घंटों में मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी राची समेत राज्य के विभिन्न हिस्से में अगले कुछ घंटों में मौसम में उतार चढ़ाव होने की संभावना है। मौसम केंद्र राची ने इसकी चेतावनी जारी की है। दोपहर बाद राची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बादल गर्जन के साथ आधी व बारिश होने करी संभावना है। लोहरदगा, गुमला, खुंटी व रांची में आधी व बारिश की संभावना है।

मौसम में आया बदलाव :

लगातार गर्मी से जूझ रहे राजधानी वासियों को मंगलवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद शहर के अलग-अलग हिस्से में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने से गर्मी से तप रहे लोगों को ठंडक मिली। एचईसी, धुर्वा, डोरंडा, हिनू आदि इलाके में लगभग आधा घंटा तक तेज बारिश हुई। वहीं कांटोटाली, कोकर, लालपुर, मोरहाबादी, बरियातु आदि इलाके में हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में देर शाम तक बादल छाया रहा। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान रांची में पांच एमएम बारिश हुई। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.2 तथा न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

23 से 25 के बीच सक्रिय हो सकता है मानसून :

उड़ीसा तथा बंगाल की खाड़ी में ब्रेक हो चुके मानसून 24 जून के आसपास सक्रिय हो सकता है। साथ ही झारखंड के कुछ हिस्से में 23 से 25 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग रांची ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है। ¨हद महासागर तथा अरब सागर में संयुक्त रुप से अगले दो से तीन दिनों के साइक्लोनिक सर्कूलेशन बनने वाला है। जो मानूसन को आगे बढ़ने के लिए गति प्रदान करेगा। हालांकि मानसून झारखंड में उत्तर पश्चिमी या दक्षिणी क्षेत्र से प्रवेश करेगा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

chat bot
आपका साथी