Jharkhand: आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी केंद्र सरकार में बनाए जा सकते हैं मंत्री

Jharkhand News AJSU Narendra Modi Government BJP News आजसू पार्टी केंद्र पर लगातार दबाव बनाए हुए है। सुदेश महतो ने केंद्रीय गृहमंत्री से भी मुलाकात की है। बताया जाता है कि सुदेश ने इस मुलाकात में अपनी मांग रखी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 07:33 PM (IST)
Jharkhand: आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी केंद्र सरकार में बनाए जा सकते हैं मंत्री
Jharkhand News, AJSU, Narendra Modi Government, BJP News आजसू पार्टी केंद्र पर लगातार दबाव बनाए हुए है।

रांची, राज्य ब्यूरो। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी केंद्र में मंत्री बनाए जा सकते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार में उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री का पद मिल सकता है। इसे लेकर जहां झारखंड के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुदेश महतो की आजसू पार्टी केंद्र पर लगातार दबाव बनाए हुए है, वहीं पार्टी नेताओं को इसकी उम्मीद भी है कि इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके एकमात्र सांसद को जगह मिल सकती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश चौधरी को जगह दिए जाने को लेकर ही पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पिछले दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

बताया जाता है कि सुदेश ने इस मुलाकात में अपनी मांग रखी। आजसू पार्टी का केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह का दावा इस आधार पर बनता है, क्योंकि पार्टी ने एनडीए गठबंधन के तहत दो उपचुनावों दुमका और बेरमो में भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। हालांकि दोनाें सीटों पर भाजपा को जीत नहीं मिल पाई थी। इस बीच भाजपा ने भी गठबंधन के तहत बंगाल चुनाव में एक सीट आजसू को दी थी। वहां बहुत कम मतों से आजसू की हार हुई थी।

हालांकि मधुपुर उपचुनाव में जहां भाजपा ने आजसू के पूर्व प्रत्याशी को ही पार्टी में शामिल कर अपना प्रत्याशी बनाया था, वहीं उपचुनाव में प्रचार के दौरान आजसू से कोई खास समर्थन नहीं लिया था। इधर, केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह के दावे के सवाल पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के अधिकार क्षेत्र में है। गठबंधन के तहत पार्टी के सांसद को यह जिम्मेदारी मिलती है तो वे इसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे।

chat bot
आपका साथी