रांची में ट्रैफिक पुलिस का 34 हजार का कटा चालान, सरकारी कर्मी होने से दोगुना जुर्माना

Jharkhand की राजधानी रांची में शुक्रवार को एक ट्रैफिक कांस्टेबल का चालान कट गया। राकेश कुमार रांची के प्लाजा चौक पर प्रतिनियुक्त हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 03:37 PM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 05:45 PM (IST)
रांची में ट्रैफिक पुलिस का 34 हजार का कटा चालान, सरकारी कर्मी होने से दोगुना जुर्माना
रांची में ट्रैफिक पुलिस का 34 हजार का कटा चालान, सरकारी कर्मी होने से दोगुना जुर्माना
रांची, जासं। New Traffic Rules - राजधानी रांची में शुक्रवार को नए ट्रैफिक नियम का खामियाजा खुद ट्रैफिक पुलिस को भुगतना पड़ा। यातायात नियम के उल्लंघन पर कांस्टेबल राकेश कुमार का 34 हजार रुपये का चालान कटा। राकेश कुमार रांची के प्लाजा चौक पर प्रतिनियुक्त हैं। उन्‍हाेंने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सरकारी कर्मी होने की वजह से उनसे दोगुना जुर्माना वसूला गया। इससे पूर्व सुबह को रांची के कांटाटोली चौक पर जमकर हंगामा हुआ। एक बाइक वाला बिना हेलमेेट के था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और चालान काट दिया। इस पर वह हंगामा करने लगा। गुरुवार दोपहर में रांची के रेडियम चौक पर एक आइटीबीपी के जवान का छह हजार रुपये का चालान कट गया। चालक के पीछे बैठा व्‍यक्‍ित बिना हेलमेट का था। जवान के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।

बता दें कि एक दिन पूर्व ही सरकार ने परिवहन कानून को लागू कराने वाले सरकारी कर्मियों अथवा अधिकारियों द्वारा नियम तोडऩे की स्थिति में दोगुना जुर्माना लगाने से संबंधित आदेश जारी कर दिया था। मतलब यह कि सभी ट्रैफिक पुलिस और अधिकारी अगर नियम तोड़ते हुए पकड़े जाते हैं, तो उन्हें दोगुनी रकम अदा करनी होगी। परिवहन आयुक्त ने इस आशय का पत्र सभी ट्रैफिक एसपी, जिला परिवहन पदाधिकारियों और ट्रैफिक डीएसपी को भेजकर अपने साथ काम कर रहे कर्मियों को इस विषय की जानकारी देने का आग्रह किया था। सरकारी गाड़ी हो अथवा निजी गाड़ी, नियम टूटने पर कर्मियों से जुर्माने की वसूली होगी।
chat bot
आपका साथी