मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर सोनुआ की बुली गुदुया को मिली सरकारी मदद

Jharkhand CM Hemant Soren News. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे और तत्काल राहत मुहैया कराई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 08:35 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 03:52 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर सोनुआ की बुली गुदुया को मिली सरकारी मदद
मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर सोनुआ की बुली गुदुया को मिली सरकारी मदद

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर चाईबासा सोनुआ प्रखंड के बुली गुदुया को सरकारी मदद मिली है। मुख्यमंत्री ने उसे जरूरी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि चाईबासा के सोनुवा प्रखंड स्थित सेगईसाई गांव निवासी बुली गुदुया के पास आधार कार्ड और राशन कार्ड नहीं होने से उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

गांववालों की मदद से वह किसी तरह जीवनयापन कर रही है। परिवार में कोई नहीं है, जबकि घार की हालत खराब है। बारिश में घर के छप्पर से पानी टपकने के कारण उसका रहना दूभर हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे और तत्काल राहत मुहैया कराई।

धनबाद के अनूप को असाध्य रोग उपचार योजना से जोड़ें

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त, धनबाद को जयप्रकाश नगर निवासी 18 वर्षीय अनूप कुमार को असाध्य रोग उपचार योजना से जोड़ते हुए उचित इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। धनबाद के बरटांड़ स्थित जयप्रकाश नगर निवासी अनूप कुमार क्रॉनिक लीवर की गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं। वह पिछले छह महीने से बीमार हैं, लेकिन गरीबी के कारण इलाज नहीं करा पा रहे हैं। उनके पिता फल विक्रेता हैं। 21 जुलाई को उसे मेदांता अस्पताल से हैदराबाद स्थित एआईजी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उक्त निर्देश उपायुक्त को दिया है।

chat bot
आपका साथी