झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के डा राजेश कुमार और नेहा नंदिनी को मिला बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड

Jharkhand News झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में मीडिया विभाग के को-ऑर्डिनेटर डा राजेश कुमार और शोधार्थी नेहा नंदिनी को बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय वेब सेमिनार में देश विदेश से सैकड़ो शिक्षकों शोधार्थियों और इंडस्ट्री प्रोफेशनल ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 01:25 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 01:26 PM (IST)
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के डा राजेश कुमार और नेहा नंदिनी को मिला बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड
Jharkhand News : डा राजेश कुमार और नेहा नंदिनी को मिला बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड

रांची, जागरण संवाददता। Jharkhand News : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में मीडिया विभाग के को-ऑर्डिनेटर डा राजेश कुमार और शोधार्थी नेहा नंदिनी को बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सीयूजे की नेहा नंदिनी मीडिया शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर फिलहाल गुजरात के पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी से मीडिया के क्षेत्र में पीएचडी कर रही हैं। वहीं, डा राजेश कुमार को इससे पूर्व 2016 में भी मीडिया शिक्षा कैटेगरी में बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

देश के इन प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों के मीडिया विभागों द्वारा अंतरराष्ट्रीय वेब सेमिनार का आयोजन किया। राजीव गांधी यूनिवर्सिटी, अरुणाचल प्रदेश, यूनिवर्सिटी आफ हैदराबाद, मणिपुर यूनिवर्सिटी इम्फाल, त्रिपुरा यूनिवर्सिटी अगरतल्ला और गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली ।

बेस्ट रिसर्च पेपर से किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय वेब सेमिनार में देश विदेश से सैकड़ो शिक्षकों, शोधार्थियों और इंडस्ट्री प्रोफेशनल ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार की एक्सपर्ट कमेटी ने आई ओपनर कैटेगरी में सीयूजे के मीडिया विभाग के को-ऑर्डिनेटर डा राजेश कुमार और शोधार्थी नेहा नंदिनी को उनके रिसर्च पेपर मीडिया एजुकेशन इन इंडिया, जर्नी फ्राम एवोल्यूसन टू ट्रांसफोरमेसन को बेस्ट रिसर्च पेपर से सम्मानित किया गया।

डा राजेश कुमार को मीडिया शिक्षा कैटेगरी में बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड से किया गया था सम्मानित

इससे पूर्व 2016 में आयोजित आल इंडिया मीडिया एजुकेटर कांफ्रेंस में भी डा राजेश कुमार को मीडिया शिक्षा कैटेगरी में बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

chat bot
आपका साथी