513 मंडलों में 1000-1000 पौधे लगाएगी भाजपा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पौधारोपण अभियान का हिस्सा दिल्ली से ही बने। उन्होंने दिल्ली के तुगलक रोड स्थित सरकारी आवास में पौधा लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jul 2020 01:30 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 01:30 AM (IST)
513 मंडलों में 1000-1000 पौधे लगाएगी भाजपा
513 मंडलों में 1000-1000 पौधे लगाएगी भाजपा

राज्य ब्यूरो, रांची : भाजपा ने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पूरे प्रदेश में शुक्रवार से पौधारोपण अभियान शुरू किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अपने हरमू स्थित आवास में आंवले का पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। पार्टी का यह अभियान 26 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में पांच लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता सभी 513 मंडलों में 1000-1000 पौधे लगाएंगे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पौधारोपण अभियान का हिस्सा दिल्ली से ही बने। उन्होंने दिल्ली के तुगलक रोड स्थित सरकारी आवास में पौधा लगाया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धुर्वा स्थित अपने आवास में पौधा लगाने के बाद कहा कि वनों से आच्छादित झारखंड में उनकी सरकार ने हर वर्ष वन महोत्सव का आयोजन किया। करम, पीपल, फलदार वृक्ष लगवाए। पहली बार राज्य में यह महोत्सव नहीं हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वर्तमान सरकार के लिए जल, जंगल और जमीन केवल नारा है। जबकि इनका संरक्षण हमारे लिए संकल्प है।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अनगड़ा में पौधा लगाया। इनके अलावा पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने जिलों में पौधे लगाए। पौधारोपण के दौरान औषधीय और फलदार पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है। इतना ही नहीं, इन पौधों का संरक्षण भी किया जाएगा और हर वर्ष पौधों का जन्मदिन भी मनाया जाएगा।

---------------

होम क्वारंटाइन में हैं दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश होम क्वारंटाइन में हैं। वे राज्यसभा में शपथ ग्रहण के सिलसिले से दिल्ली गए थे और गुरुवार को वापस लौटें हैं। दीपक प्रकाश के अलावा भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी भी होम क्वारंटाइन में हैं। बाबूलाल भी पिछले दिनों पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर वापस लौटे हैं।

----------

chat bot
आपका साथी