मतदान को परिवार के साथ त्योहार की तरह मनायें..

विधानसभा चुनाव की घोषणा होने बाद से वोटरों में काफी उत्साह है। बातचीत में सभी वोटरों ने कहा कि वोट देने जरूर जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 09:53 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 09:53 PM (IST)
मतदान को परिवार के साथ त्योहार की तरह मनायें..
मतदान को परिवार के साथ त्योहार की तरह मनायें..

जागरण संवाददाता, रांची : विधानसभा चुनाव की घोषणा होने बाद से वोटरों में काफी उत्साह है। वोट सशक्त लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार है। हर वोट कीमती है इसलिए हर नागरिक को वोट देना चाहिए। इसे लोकतंत्र के त्योहार के रूप में मनाया जाना चाहिए। दैनिक जागरण के कार्यक्रम मेरा वोट, मेरा अधिकार कार्यक्रम के तहत आम मतदाताओं ने अपनी राय रखी। हर बार वोट देने जाता हूं। चुनाव आयोग वरिष्ठ नागरिकों को वोट देने के लिए विशेष व्यवस्था करता है। लोगों को अपने और समाज के विकास के लिए वोट देना चाहिए। आजादी के इतने साल बाद भी लोगों से वोट देने की अपील करनी पड़ती हैं ये दुखद है।

रवि रंजन मतदान के दिन मेरे घर के सभी लोग सबसे पहले वोट देने जाते हैं। मेरे सास ससुर भी साथ ही जाते हैं। एक त्योहार सा लगता है। वोट देने जाने का सभी को उत्साह रहता है। मैं सभी से वोट देने के लिए अपील करती हूं।

रिना जमुआ हमारे मोहल्ले में वोट के बाद सामूहिक जलपान का आयोजन कई सालों से किया जा रहा है। इससे लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहन मिलता है। वैसे भी चुनाव आयोग कहता है कि पहले मतदान फिर जलपान।

बबलू गुप्ता मेरे घर के सभी लोग वोट डालने जाते हैं। वोट डालना लोकतंत्र में बहुत जरूरी है। इससे हम अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं जो कल हमारी बातों और समस्या को सदन में रखता है। हर किसी को वोट देना चाहिए

सुरेंद्र झा लोकतंत्र में सभी को अपना प्रत्याशी चुनने का मौका मिलता है। इसके लिए ही मतदान किया जाता है। मगर हम अपने लिए सही प्रतिनिधि को नहीं चुनेंगे तो हमारी बातों को कौन सरकार तक पहुंचाएगा।

जितेंद्र अगरिवाल चुनाव में खड़ा प्रत्याशी भले हमें नहीं पसंद हो फिर भी वोट देने जरूर जाए। वोटिंग लोकतंत्र की आत्मा है। जो लोग वोट नहीं देते हैं उन्हें सरकार से शिकायत करने का अधिकार नहीं है। मतदान के केवल अधिकार नहीं है ये जिम्मेदारी भी है।

महेश वर्मा

chat bot
आपका साथी