DJN Group पर पलामू में दर्ज केस को सीबीआइ ने किया टेकओवर, दर्ज की प्राथमिकी

Jharkhand. चिटफंड घोटाला में सीबीआइ की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में नौ नामजद व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस ग्रुप ने झारखंड में करोड़ों की ठगी की है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 03:18 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 03:18 PM (IST)
DJN Group पर पलामू में दर्ज केस को सीबीआइ ने किया टेकओवर, दर्ज की प्राथमिकी
DJN Group पर पलामू में दर्ज केस को सीबीआइ ने किया टेकओवर, दर्ज की प्राथमिकी

रांची, राज्य ब्यूरो। निवेशकों से भारी ब्याज का सपना बेच करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी डीजेएन ग्रुप के खिलाफ सीबीआइ ने सोमवार को एक नई प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआइ की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पलामू के टाउन थाने में 27 जुलाई 2016 को दर्ज प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए यह प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें ग्रुप के नौ नामजद व अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है।

डीजेएन ग्रुप वही है, जिसके विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लांड्रिंग के मामले की जांच कर रही है। ईडी की टीम इसी माह दो जनवरी को डीजेएन ग्रुप की 1.66 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त की थी। सीबीआइ की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में इस केस को टेकअेावर किया है। कांड के अनुसंधानकर्ता सीबीआइ के रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एबीसी) के दारोगा तपेश पचौरी बनाए गए हैं।

डीजेएन ग्रुप ने डीजेएन कमोडिटीज (ऑफलाइन) नाम से निवेशकों से रुपयों को ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर जमा करवाया। यह झांसा दिया कि प्रति माह उच्च ब्याज देंगे। इसके बाद निवेशकों के पैसे को लेकर फरार हो गए। इस मामले में रांची के लालपुर थाने में भी एक प्राथमिकी दर्ज है, जिसमें इस ग्रुप के आधा दर्जन बड़े पदाधिकारी पकड़े गए थे।

सीबीआइ ने डीजेएन ग्रुप के इन आरोपितों पर दर्ज किया केस

जितेंद्र मोहन सिन्हा : मुख्य प्रबंध निदेशक, लेदी पत्र, पटना सिटी, पटना। वर्तमान में पंचवटी गार्डेन, फ्लैट नंबर 412, थाना बरियातू, रांची। मिनी सिन्हा : संचालक, जितेंद्र मोहन सिन्हा की पत्नी। निदेशक, पंचवटी गार्डेन, फ्लैट नंबर 412, बरियातू, रांची। आनंद मोहन सिन्हा : निदेशक, सेक्टर-4, द्वारका शिवम अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 191, दिल्ली। विवेक सिन्हा : अवध निवास, नून का चौराहा, खाजेकला, पटना। विशाल कुमार सिन्हा : प्रोपराइटर, जयहाता, सर्वोदय नगर, डालटनगंज, टाउन थाना, मेदिनीनगर। वर्तमान में बुद्ध बिहार कॉलोनी, नीलांबर अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 01डी, अरगोड़ा, रांची। विशाल कुमार सिन्हा की पत्नी। प्रशांत कुमार सिन्हा :  निदेशक, जयहाता, सर्वोदय नगर, डालटनगंज, टाउन थाना पलामू। वर्तमान में क्वार्टर नंबर बी-1000, एचईसी कॉलोनी, धुर्वा। स्थायी पता कमलकांत कर्ण, हरिलांग, बरवाडीह, लातेहार, छेछा, बरवाडीह। प्रशांत कुमार सिन्हा की पत्नी। संतोष कुमार : तकनीकी प्रबंधक, इमाटोरी, बैंक मोड़, धनबाद। अन्य अज्ञात।

गढ़वा, लातेहार व रांची में करोड़ों की जमीन व नकदी हो चुकी है जब्त

ईडी की टीम इसी माह दो जनवरी को इस ग्रुप की 1.66 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। जब्त संपत्ति में गढ़वा, लातेहार व रांची जिले में ग्रुप की जमीन व अचल संपत्ति के अलावा इस ग्रुप के 14 बैंक खातों में पड़े 5.73 लाख रुपये नकदी व पांच गाडिय़ां (कीमत 59.57 लाख रुपये) शामिल थी। उक्त संपत्ति डीजेएन ग्रुप के जितेंद्र मोहन, विशाल कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार, मेसर्स डीजेएन ज्वेलर्स, राम किशुन ठाकुर व डीजेएन ग्रुप की सहयोगी संस्थाओं से संबंधित है।

chat bot
आपका साथी