रांची में बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मरीज

जागरण संवाददाता रांची स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या राजधानी में बढ़ी है। राची में अब तक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 12:45 PM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 12:45 PM (IST)
रांची में बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मरीज
रांची में बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मरीज

रांची : स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या राजधानी में बढ़ी है। राची में अब तक सात मरीजों के स्वाइन फ्लू से ग्रसित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, एक मरीज का सैंपल जाच के लिए कोलकाता भेजा गया है। फिलहाल मौजूदा संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों को सचेत किया है। साथ ही लोगों को आवश्यक एहतियात बरतने को कहा है। साथ ही रोग से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. वीबी प्रसाद ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है, जो मरीज मिले हैं, उनका इलाज चल रहा है। उनके आसपास रहने वालों की भी निगरानी की जा रही है। राजधानी में स्वाइन फ्लू के दस्तक देने की जानकारी मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इस गंभीर बीमारी की दवाओं के लिए आर्डर कर दिया था। वहीं पहले से भी एहतियात के तौर पर दवाएं रखी गई थी। अस्पतालों में दवाओं की सुविधा पर्याप्त मात्रा में है। चिकित्सकों की ओर से भी लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। कहा गया है कि अगर थोड़ा सा भी संदेह हो, तो तत्काल डॉक्टर के पास जाकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं। जिससे आगे किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल पहल की जा सके। स्वाइन फ्लू से पुष्टि हुई मरीजों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। चिकित्सकों ने कहा है कि अगर किसी भी तरह का लक्षण स्वाइन फ्लू का मिलता है, तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क साधें।

chat bot
आपका साथी