रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा क‍ि कृषि सुधार बिल किसानों के ल‍िए वरदान साब‍ित होगा

सांसद ने कहा कि किसानों के खाते में एक लाख 34 हजार करोड़ रुपये भेज कर केंद्र सरकार ने कृषि और क‍िसान दोनों को मजबूत क‍िया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कृषि सुधार बिल पर बहस करें। सरकार किसानों को बिल के नाम पर बहकाने का प्रयास नहीं करे।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 04:35 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 04:35 PM (IST)
रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा क‍ि कृषि सुधार बिल किसानों के ल‍िए वरदान साब‍ित होगा
क‍िसान गोष्‍ठी को संबोध‍ित करते सांसद संजय सेठ व मंच पर बैठे अन्‍य नेता।

संवाद सूत्र, राहे (रांची) : रांची ज‍िले के राहे प्रखंड के दुलमी गांव में भाजपा जिला ग्रामीण प्रकोष्‍ठ द्वारा मंगलवार को आयोज‍ित किसान गोष्टी में भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा क‍ि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बनाया गया कृष‍ि कानून आने वाले द‍िनों में क‍िसानों के ल‍िए वरदान साब‍ित होगा। उन्‍होंने कहा क‍ि कृषि और क‍िसानों की दशा सुधारने के ल‍िए केंद्र की एनडीए सरकार ने यह कदम उठाया है। इस नए कानून की मदद से क‍िसान ब‍िचौल‍ियों से बच सकेंगे। उनकी आर्थ‍िक दशा में सुधार होगा। उनके उत्‍पाद न स‍िर्फ देश बल्‍क‍ि व‍िदेश में भी अच्‍छे दाम पर ब‍िकेंगे। मंडी टैक्स खत्म हो जाएगा। न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य डेढ़ गुना बढ़ जाएगा। यही नहीं लीज प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी। सांसद संजय सेठ ने कहा कि किसानों के खाते में एक लाख 34 हजार करोड़ रुपये भेज कर केंद्र सरकार ने कृषि और क‍िसान दोनों को मजबूत क‍िया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कृषि सुधार बिल पर बहस करें। सरकार किसानों को बिल के नाम पर बहकाने का प्रयास नहीं करे। सांसद ने यह भी कहा क‍ि पहली बार एक मजबूत सरकार ने क‍िसानों के ह‍ित में एक मजबूत कदम उठाया है। इसका सभी को स्‍वागत करना चाह‍िए। उन्‍होंने कहा क‍ि व‍िपक्षी नेता क‍िसानों को गुमराह करना बंद करें। अपनी स‍ियासत चमकाने के ल‍िए क‍िसानों का इस्‍तेमाल नहीं करें।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि कृषि बिल किसानों को मजबूत करने के ल‍िए है। उन्‍हें आत्मनिर्भर बनाने के ल‍िए है। क‍िसान जब आत्‍मर्न‍िभर बनेंगे तभी भारत भी मजबूत बनेगा। कृष‍ि भारत की अर्थव्‍यवस्‍था की नींव है। केंद्र सरकार ने पहल कर नींव को मजबूत बनाने का काम क‍िया है।

क‍िसान गोष्‍ठी में धीरज महतो, ज्योति कोईरी, रेखा देवी, सिदाम महतो ने भी अपनी बात रखी। वक्‍ताओं ने कहा क‍ि केंद्र सरकार अच्‍छा काम कर रही है। पहली बार क‍िसानों के ह‍ित में सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। कुछ लोग उन्‍हें गुमराह कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। क‍िसानों को नए कानून का अध्‍ययन करना चाह‍िए। आने वाले द‍िनों में जब क‍िसानों को इसका लाभ म‍िलेगा तो उन्‍हें कानून अच्‍छा लगेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र महतो ने की। संचालन राज किशोर मेहता ने किया। मौके पर राजेश कुशवाहा, प्रताप कुशवाहा, राहे मंडल अध्यक्ष चितरंजन महतो, दिलेश्वर कोईरी, मनोज महतो, विनोद साहू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी