भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश बोले, झारखंड में अपराधी बेलगाम

Jharkhand Political Updates. उन्होंने कहा कि प्रशासन को राजनीति का शिकार नही होना चाहिए बल्कि संविधान के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 09:48 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 09:52 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश बोले, झारखंड में अपराधी बेलगाम
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश बोले, झारखंड में अपराधी बेलगाम

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जमशेदपुर में बीती रात पार्टी के युवा कार्यकर्ता अधिवक्ता प्रकाश यादव की निर्मम हत्या पर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले दिनों लातेहार में जिला महामंत्री की हत्या हुई थी। प्रकाश यादव एक जुझारू कार्यकर्ता थे, जो भूमि माफिया के खिलाफ लगातार आवाज उठाते थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को राजनीति का शिकार नही होना चाहिए, बल्कि संविधान के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। 

शपथ लेने के बाद दीपक प्रकाश ने कहा, सदन में प्रदेश की आवाज बनूंगा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने बुधवार को संसद के उच्च सदन राज्यसभा में नव निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ ली। उप राष्ट्रपति सह सदन के सभापति वेंकैया नायडू की उपस्थिति में उन्होंने हिंदी में शपथ ली। दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि वे सदन में झारखंड की आवाज बनेंगे।  झारखंड की मजबूत और प्रभावी आवाज बनना ही मेरा संकल्प है। दीपक प्रकाश ने विद्यार्थी परिषद के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपनी सामाजिक और राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। भाजपा में उन्होंने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी के दायित्वों का निर्वाह किया। दीपक प्रकाश के शपथ लेने पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी