Deepak Prakash Admitted in RIMS: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक, रिम्‍स में भर्ती

Jharkhand Political Update. दीपक प्रकाश को रिम्‍स के सीसीयू में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने उनके बेहतर इलाज का निर्देश रिम्स प्रबंधन को दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 07 May 2020 12:52 PM (IST) Updated:Thu, 07 May 2020 06:21 PM (IST)
Deepak Prakash Admitted in RIMS: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक, रिम्‍स में भर्ती
Deepak Prakash Admitted in RIMS: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक, रिम्‍स में भर्ती

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Deepak Prakash Admitted in RIMS झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रिम्स में भर्ती कराया गया है। सुबह हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। दीपक प्रकाश को रिम्‍स के सीसीयू में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनके बेहतर इलाज का निर्देश रिम्स प्रबंधन को दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक की शिकायत के बाद रिम्स ले जाया गया है। वहां स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उन्‍हें देखने स्वयं जा रहे हैं।

इधर, मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन भी दीपक प्रकाश को देखने रिम्‍स पहुंचे। मुख्‍यमंत्री ने रिम्‍स में डॉक्‍टरों से बात की और उन्‍हें भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष के बेहतर इलाज का निर्देश दिया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता भी रिम्‍स पहुंचे और दीपक प्रकाश का हालचाल लिया। इसके अलावा रांची के सांसद संजय सेठ, और कांके के भाजपा विधायक समरी लाल भी रिम्‍स पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दीपक प्रकाश को देखने के बाद कहा कि वे समय पर रिम्स पहुंच गए। अब वे खतरे से बाहर हैं। उनका जो भी उपचार होना था, हो गया है।

दीपक प्रकाश के हार्ट के एक आर्टरी में 100 फीसद ब्लॉकेज था जो एंजियोप्लास्टी से ठीक कर लिया गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी को हार्ट अटैक की शिकायत के बाद रिम्स ले जाया गया है। रिम्स सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिया हूँ कि उनके उचित इलाज की व्यवस्था करें, साथ ही उनको देखने रिम्स जा रहा हूं।

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मेरे मित्र दीपक प्रकाश की तबीयत बिगड़ने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्‍होंने दूसरे ट्वीट में कहा‍ कि दीपक प्रकाश के स्वास्थ्य की जानकारी रिम्स के निदेशक से ली। उन्होंने बताया कि उनका इलाज चल रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।

chat bot
आपका साथी