भाजपा ने बनाए 6 जिलाध्‍यक्ष, धनबाद में चंद्रशेखर सिंह, हजारीबाग में अशोक यादव को कमान LIST

BJP Jharkhand भारतीय जनता पार्टी ने हजारीबाग में अशोक यादव रामगढ़ में प्रवीण मेहता और धनबाद में चंद्रशेखर सिंह को जिलाध्‍यक्ष बनाया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 06:39 AM (IST)
भाजपा ने बनाए 6 जिलाध्‍यक्ष, धनबाद में चंद्रशेखर सिंह, हजारीबाग में अशोक यादव को कमान LIST
भाजपा ने बनाए 6 जिलाध्‍यक्ष, धनबाद में चंद्रशेखर सिंह, हजारीबाग में अशोक यादव को कमान LIST

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। BJP Jharkhand झारखंड भाजपा ने संगठन की चूलें कसते हुए फिर से 6 जिलाध्‍यक्ष बनाए हैं। धनबाद में चंद्रशेखर सिंह, हजारीबाग में अशोक यादव और रामगढ़ में प्रवीण मेहता को भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्‍यक्ष बनाया है। पहली बार पार्टी ने धनबाद को दो भागों में बांटते हुए शहरी और ग्रामीण के लिए दो अलग-अलग जिलाध्‍यक्षों की तैनाती की है। ज्ञान रंजन धनबाद, ग्रामीण के जिलाध्‍यक्ष बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में 6 जिलाध्‍यक्षों के नामों की घोषणा की। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 19 जिलों के जिलाध्‍यक्षों की घोषणा की थी।

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी बीते दो दिनों से दिल्‍ली में जमे थे। इस क्रम में दोनों नेताओं ने संगठन और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात की। बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने शनिवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले थे।

बता दें कि हाल के दिनों में भाजपा पर सत्‍तारुढ़ दलों की ओर से कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सरकार के मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्‍वर उरांव ने सीधा आरोप लगाया कि भाजपा राज्‍य की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की ताक में जुटी है। उरांव ने कांग्रेस के कई विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप मढ़ा है। इसके बाद झामुमो की ओर से भी सतर्कता दिखाई गई।

हालांकि भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जब सबकुछ ठीक चल रहा है, तो इन पार्टियों के नेता असहज क्‍यों हैं। ये मनगढंत और बेबुनियाद आरोप हैं। कांग्रेस को अपना घर संभालना चाहिए। उनके विधायकों को प्रलोभन देने जैसा ठोस साक्ष्‍य है, तो उन्‍हें पुलिस के पास शिकायत करनी चाहिए।

भाजपा ने की छह ज़िलों के जिलाध्यक्ष की घोषणा। हजारीबाग... अशोक यादव रामगढ़.... प्रवीण मेहता धनबाद.... चंद्रशेखर सिंह धनबाद(ग्रामीण)... ज्ञान रंजन पूर्वी सिंहभूम... सौरभ चक्रवर्ती साहेबगंज... रामदरश यादव।

chat bot
आपका साथी