पिकनिक मनाने गए बरियातू के छात्र-छात्रा की डैम में डूबने से मौत

रांची, खूंटी, जेएनएन : रांची के बरियातू निवासी छात्र व छात्रा की खूंटी के रेमता डैम में डूबने से मौत।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 06:32 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 06:32 AM (IST)
पिकनिक मनाने गए बरियातू के छात्र-छात्रा की डैम में डूबने से मौत
पिकनिक मनाने गए बरियातू के छात्र-छात्रा की डैम में डूबने से मौत

रांची, खूंटी, जेएनएन : रांची के बरियातू निवासी छात्र व छात्रा की खूंटी के रेमता डैम में डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की है। मृतकों में संत जेवियर कॉलेज का छात्र अंशुल राज टोपनो व मेटास एसडीए हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रिया प्रतिभा एक्का शामिल है।

अंशुल राज के पिता सलेन टोपनो डोरंडा के एसबीआइ के ब्रांच मैनेजर हैं। अंशुल का घर बरियातू के देशावली टोली में है। जबकि रिया का घर भरमटोली में है।

दोनों अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने खूंटी के रेमता डैम गए थे। वहां अंशुल पानी में नहाने उतर गया। उतरने के बाद वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा। यह देख उसके साथ मौजूद रिया बचाने उतर गई। बचाने के क्रम में वह भी डूब गई।

दोनों को डूबता देख लेवी नाम की एक छात्रा ने भी बचाने की कोशिश की। उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने बचा लिया। घटना के बाद मौके पर खूंटी पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों का बुरा हाल

परिजन मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। दोनों के डूबने की खबर सुन पूरे मोहल्ले में मातम छाया है। देर रात तक दोनों का शव रांची नहीं पहुंचा था।

मना करने के बावजूद उतर गया नहाने..

अंशुल के साथ पिकनिक मनाने पाच लोग रेमता डैम गए थे। उनमें से एक ने पुलिस को बताया कि रेमता डैम पहुंचने के कुछ देर बाद अंशुल ने कहा कि उसे गर्मी लग रही है। वह डैम में नहाएगा।

इसपर सभी ने मना किया, इसके बावजूद वह डैम में उतर गया। उतरने के तुरंत बाद गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख रिया बचाने के लिए पानी में उतरी, लेकिन वह भी डूब गई।

कॉलेज में फेस्ट की बात कह निकला था अंशुल

दुर्घटना की जानकारी होने पर शाम को अंशुल राज टोपनो की मा व बहन खूंटी थाना पहुंचे। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंशुल की मा ने बताया कि अंशुल दो भाइयों में बड़ा था। उसने बताया था कि कॉलेज में फेस्ट चल रहा है और वहीं जा रहे हैं। लेकिन हमें क्या पता था कि वह हमसे झूठ बोलकर जा रहा है।

chat bot
आपका साथी