मंदिरों में चढ़ाए गए फूल-पत्ते से बनेगा जैविक खाद

अब रांची नगर निगम मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूल-पत्ते व सूखी सामग्रियों का जैविक खाद बनाया जाएगा। इसके लिए बायो कंपोस्ट मशीन बनायी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 07:07 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 07:07 AM (IST)
मंदिरों में चढ़ाए गए फूल-पत्ते से बनेगा जैविक खाद
मंदिरों में चढ़ाए गए फूल-पत्ते से बनेगा जैविक खाद

जागरण संवाददाता, रांची : अब रांची नगर निगम मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूल-पत्ते व सूखी सामग्रियों को भी बायो कंपोस्ट (जैविक खाद) में परिवर्तित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए शहर के उन हिस्सों में जहां मंदिर अधिक हैं वहां स्थल का चयन कर बायो कंपोस्टिंग मशीन लगायी जाएगी। खास बात यह है कि निगम ने लोगों की आस्था को भी ध्यान में रखा है। योजना के अनुसार, मंदिरों में चढ़ाए गए फूल-पत्ते, नारियल आदि के उठाव के लिए साफ-सुथरे वाहन का उपयोग किया जाएगा।

नगर निगम की सहायक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने बताया कि शहर में कई जगहों पर मंदिर हैं। प्रतिदिन इन मंदिरों में पूजा-अर्चना के तहत श्रद्धालु फूल-पत्ते, नारियल आदि चढ़ाते हैं। जबकि मंदिरों में इन प्राकृतिक पदार्थो के निस्तारण की कोई उपयुक्त व्यवस्था नहीं है। इसलिए इन इलाकों में बायो कंपोस्टिंग मशीन लगाई जाएगी। इसकी खरीदारी करने के लिए नगर निगम परिषद से रेट कांट्रैक्ट की स्वीकृति भी मिल चुकी है। स्वास्थ्य पदाधिकारी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीन-चार दिनों में मशीन की आपूर्ति हो जाएगी। इन तीन जगहों पर लगेगी मशीन

मेन रोड स्थित एसके सहाय डेली मार्केट

मधुकम सब्जी बाजार

खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल पार्को में भी लगेगी बायो कंपोस्टिंग मशीन

मेयर आशा लकड़ा के आग्रह पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नगर निगम क्षेत्र में पार्को में कई स्थानों पर टूटी पत्तियां, टहनियां व घास से खाद बनाने के लिए 47,96,000 रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। 1.5 टन वेस्ट से खाद बनाने की मशीन की लागत 28,76,000 रुपये व 500 किलोग्राम वेस्ट से खाद बनाने की मशीन की लागत 19,20,000 रुपये है। जिला प्रशासन की ओर से पार्को में बायो कंपोस्टिंग मशीन लगायी जाएगी।

chat bot
आपका साथी