अपराधियों ने गांडेय बीडीओ समेत दो को गोली मारी, दोनों के पैर में लगी गोली

गिरिडीह के गांडेय प्रखंड के बीडीओ प्रभाकर मिर्धा और उनके साथ मौजूद ग्रामीण आजाद मंडल को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Aug 2018 02:18 PM (IST) Updated:Sun, 05 Aug 2018 02:18 PM (IST)
अपराधियों ने गांडेय बीडीओ समेत दो को गोली मारी, दोनों के पैर में लगी गोली
अपराधियों ने गांडेय बीडीओ समेत दो को गोली मारी, दोनों के पैर में लगी गोली

जासं, गिरिडीह : गांडेय बीडीओ प्रभाकर मिर्धा और उनके साथ मौजूद ग्रामीण आजाद मंडल को बाइक सवार दो अपराधियों ने शनिवार रात करीब आठ बजे उनके सरकारी आवास के बाहर गोली मार दी। इसके बाद अपराधी बाइक से महेशमुंडा की ओर भाग गए। बीडीओ प्रभाकर और आजाद मंडल के पैर में गोली लगी है। उन्हें निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है, चिकित्सकों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। आजाद मंडल गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह गांव के रहने वाले हैं। बीडीओ को गोली मारे जाने की जानकारी मिलते ही डीसी मनोज कुमार, एसडीएम विजया जाधव एवं डीएसपी पीके मिश्रा नर्सिग होम पहुंचे और पूरे घटनाक्रम के बारे में उनसे बातचीत की। डीसी ने जख्मी बीडीओ व ग्रामीण से बात कर मामले की जानकारी ली और पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।

बीडीओ प्रभाकर जामताड़ा जिला स्थित आवास जाने के लिए अपने गांडेय के सरकारी आवास से निकले थे। उनके साथ आजाद मंडल भी था। आवास के बाहर बाइक पर दो युवक संदिग्ध स्थिति में बैठे थे। बीडीओ ने दोनों से पूछा आपलोग कौन हैं और यहां क्या कर रहे हैं। एक युवक ने बताया कि वे लोग जमुआ के हैं। अभी कुछ और पूछते कि दोनों ने रिवाल्वर निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू करते हुए सात राउंड फायरिंग की। बीडीओ व ग्रामीण किसी तरह बचने का प्रयास किया। इस दौरान गोली बीडीओ व आजाद मंडल के पैर में लगी, दोनों सौभाग्य से बच गए। गांडेय के इंस्पेक्टर आरके राणा मौके पर पहुंचे और अपराधियों की खोजबीन शुरू की। सरेशाम बीडीओ समेत दो लोगों को गोली मारने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोली मारने के कारण का पता नहीं चला है।

chat bot
आपका साथी