पतरातू घाटी में चढ़ाई पर महारानी बस का ब्रेक फेल, 300 मीटर नीचे लुढ़की; सवारों को याद आए भगवान

रांची-पटना फोरलेन मार्ग पर जहानाबादबिहार से पतरातू आ रही महारानी एक्सप्रेस नामक यात्री बस बीआर2एच-1251 दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। बस खड़ी घाटी में 300 मीटर नीचे लुढ़क गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 11:33 AM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 06:14 PM (IST)
पतरातू घाटी में चढ़ाई पर महारानी बस का ब्रेक फेल, 300 मीटर नीचे लुढ़की; सवारों को याद आए भगवान
पतरातू घाटी में चढ़ाई पर महारानी बस का ब्रेक फेल, 300 मीटर नीचे लुढ़की; सवारों को याद आए भगवान

रांची, जेएनएन। बिहार से आ रही एक बस खड़ी चढ़ाई में झारखंड के पतरातू घाटी में ब्रेक फेल होने से करीब 300 मीटर नीचे लुढ़क गई। हालांकि हादसे में सवारों की जान बच गई। महारानी बस का ब्रेक फेल होने से बाल-बाल बचे यात्रि‍यों ने जान बचने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया। सभी यात्री बाद में सुरक्षित बस से निकाल लिए गए, जिन्‍हें दूसरी बसों से अपने गंतव्‍य के लिए रवाना किया गया।

रांची-पटना फोरलेन मार्ग पर गुरुवार की शाम चार बजे जहानाबाद (बिहार) से पतरातू आ  रही महारानी एक्सप्रेस नामक यात्री बस (बीआर2एच-1251) दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। स्थानीय कांकेबार स्थित पटेल चौक पहुंचते ही बस का ब्रेक अचानक  फेल हो गया और बस पीछे की ओर लुढ़कने लगी। करीब तीन सौ मीटर पीछे लुढ़कने के बाद बस अनियंत्रित होकर पीछे से डिवाइडर से टकरा गई।

इसके बाद पीछे का एक चक्का करीब 5 फीट ऊपर उठ गया। इस क्रम में बस के पलटने की आशंका से फोरलेन पर पीछे से आ रहे कई बड़े-छोटे वाहन वहीं पर रुक गए। हालांकि संयोग अच्छा रहा और बस उसी स्थिति में रही। बस पर करीब 40 यात्री सवार थे, जो एक-एक कर बाहर निकलने में सफल रहे। बाद में सभी यात्रियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से टेंपो के माध्यम से रामगढ़ बस पड़ाव पहुंचाया गया। 

chat bot
आपका साथी